Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है. आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है, जबकि सुबह और शाम गुलाबी ठंड का एहसास होगा.
Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है. आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है, जबकि सुबह और शाम गुलाबी ठंड का एहसास होगा. वहीं, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में हल्की बारिश होने की संभावाना हैं.
1/5
सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना
बिहार में मानसून की विदाई होन के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. आज बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का एहसास होगा. वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने के आसार हैं.
2/5
दक्षिण-पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान के अनुसार, आज बिहार के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. खासकर जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. जबकि कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है.
3/5
उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी का आसार
वहीं, आने वाले दिनों में भी बिहार के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. पटना मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अक्टूबर को उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं. हालांकि, राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. लेकिन सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का एहसास होगा.
4/5
पटना का कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना की बात करें तो यहां आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी महसूस होगी. हालांकि, सुबह और देर रात के समय मौसम सुहावना रहने की संभावना है. पटना में फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं हैं. ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी और रात के समय हल्की ठंडक का अनुभव हो सकता है.
5/5
आज का तापमान
तापमान की बात करें तो आज बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. कुल मिलाकर, बिहार में आज मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिलेगा, जहां अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.