भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /मिल गया नया 007: एक लाइसेंस टू किल और 7 सुपरस्टार्स! रॉबर्ट पैटिनसन से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'बॉन्ड' का दमदार किरदार

मिल गया नया 007: एक लाइसेंस टू किल और 7 सुपरस्टार्स! रॉबर्ट पैटिनसन से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'बॉन्ड' का दमदार किरदार

Written ByJyoti Rajput
Published: Nov 17, 2026, 23:00 IST|Updated: Nov 17, 2026, 23:11 IST
joinshare

सिनेमा की दुनिया में जासूस 007 यानी जेम्स बॉन्ड का नाम सुनते ही एक अलग ही एक सनसनी पैदा हो जाती है. पिछले 6 दशकों से पर्दे पर तहलका मचाने वाली इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी को लेकर फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं कि अगला एजेंट कौन होगा?. अब जेम्स बॉन्ड की इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक नया और बड़ा नाम सामने आ चुका है, जो इस सीरीज में अपनी धमाकेदार एंट्री से हर तरफ हलचल मचा रहा है. 

रॉबर्ट पैटिनसन 1/7

नया 007 एजेंट

ब्रिटिश एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन अब ईऑन की बनाई इस मशहूर फिल्म सीरीज में जेम्स बॉन्ड का रोल करने वाले सातवें एक्टर बनने जा रहे हैं. पैटिनसन को सबसे पहले 'हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर'में सेड्रिक डिगरी के रूप में पहचान मिली थी, जिसके बाद 'ट्वाइलाइट' फ्रेंचाइजी में एडवर्ड कलन का किरदार निभाकर वो रातों-रात ग्लोबल स्टार बन गए. इसके बाद उन्होंने 'द लाइटहाउस', 'गुड टाइम' और 'टेनेट' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबको चौंका दिया. साल 2022 में उन्होंने मैट रीव्स की 'द बैटमैन' में ब्रूस वेन का किरदार निभाकर एक और ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी अपने नाम की. अब पैटिनसन 26वीं बॉन्ड फिल्म को लीड करने वाले हैं, जिसे डेनिस विलेन्यूवे डायरेक्ट करेंगे और स्टीवन नाइट इसका स्क्रीनप्ले लिखेंगे. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट और शूटिंग शेड्यूल अभी सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस उन्हें 007 के सूट में देखने के लिए बेताब हैं.
शॉन कॉनरी2/7

शॉन कॉनरी ने शूरु किया जासूसों का सफर

स्कॉटिश एक्टर शॉन कॉनरी वो पहले कलाकार थे जिन्होंने साल 1962 में आई फिल्म 'डॉ. नो' से बड़े पर्दे पर जेम्स बॉन्ड के किरदार को जिंदा किया था. ये बड़ा रोल मिलने से पहले कॉनरी ने थिएटर, टीवी और कई छोटी फिल्मों में काम किया था. उन्होंने ईऑन की कुल 6 फिल्मों में 007 का जलवा बिखेरा, जिनमें 'फ्रॉम रशिया विद लव', 'गोल्डफिंगर', 'थंडरबॉल', 'यू लिव ट्वाइस' और 'डायमंड्स आर फॉरएवर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने नॉन-इऑन फिल्म 'नेवर से नेवर अगेन' में भी वापसी की थी. कॉनरी की पॉपुलैरिटी इतनी जबरदस्त थी कि 'द अनटचेबल्स' और 'इंडियाना जोन्स' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी.
जॉर्ज लेजेनबी3/7

जॉर्ज लेजेनबी सबसे असरदार एजेंट

ऑस्ट्रेलियन एक्टर और एक्स मॉडल जॉर्ज लेजेनबी ने साल 1969 में आई फिल्म 'ऑन हर मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस' में शॉन कॉनरी की जगह ली थ. अपने पहले वाले स्टार के उलट, लेजेनबी का इस फिल्म से पहले कोई बड़ा फिल्मी करियर नहीं था और वो सिर्फ मॉडलिंग और एड्स की दुनिया से आए थे. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने के बावजूद उन्होंने बॉन्ड की किसी और फिल्म में काम नहीं किया, जिससे फ्रेंचाइजी में उनका ये कार्यकाल सबसे छोटा रहा. इसके बाद वो 'द मैन फ्रॉम हॉन्ग कॉन्ग' और 'गेटिसबर्ग' जैसी फिल्मों में नजर आए.
रोजर मूर 4/7

रोजर मूर ने बॉन्ड की दुनिया में घोला मजा

ब्रिटिश एक्टर रोजर मूर जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले तीसरे एक्टर बने, जिन्होंने साल 1973 में 'लाइव एंड लेट डाई' से अपनी धमाकेदार शुरुआत की थी. इस सीरीज से जुड़ने से पहले मूर टेलीविजन पर 'द सेंट' और 'द पर्सुएडर्स' जैसे शोज के जरिए घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके थे. उनके आने से सीक्रेट एजेंट का ये गंभीर किरदार थोड़ा हल्का-फुल्का और ज्यादा एंटरटेनिक बन गया. मूर ने करीब 12 सालों के लंबे सफर में कुल 7 बॉन्ड फिल्मों में काम किया, जिसमें उनका आखिरी प्रोजेक्ट 'ए व्यू टू ए किल' (1985) था.
टिमोथी डाल्टन5/7

टिमोथी डाल्टन का डार्क बॉन्ड

वेल्श एक्टर टिमोथी डाल्टन ने साल 1987 में आई फिल्म 'द लिविंग डेलाइट्स' के जरिए ईऑन सीरीज के चौथे बॉन्ड के रूप में कदम रखा. एक ट्रेंड स्टेज एक्टर होने के नाते डाल्टन ने थिएटर और पीरियड ड्रामा से अपना मजबूत एक्टिंग करियर बनाया था. दिलचस्प बात ये है कि उन्हें इससे पहले भी ये रोल ऑफर हुआ था, लेकिन तब उन्होंने खुद को इस किरदार के लिए बहुत कम उम्र का मानकर मना कर दिया था. उनका निभाया गया बॉन्ड, राइट इयान फ्लेमिंग की किताबों में मौजूद डार्क और ज्यादा गंभीर जासूस के काफी करीब था. डाल्टन ने 'लाइसेंस टू किल' (1989) के साथ कुल दो फिल्मों में ही इस भूमिका को निभाया.
पियर्स ब्रॉसनन6/7

पियर्स ब्रॉसनन का धमाकेदार कमबैक

आयरिश एक्टर पियर्स ब्रॉसनन साल 1995 में आई फिल्म 'गोल्डनआई' के साथ पांचवें जेम्स बॉन्ड बने. इस फिल्म से ये पॉपुलर फ्रेंचाइजी पूरे 6 साल के लंबे ब्रेक के बाद सिनेमाघरों में लौटी थी. सीरीज में शामिल होने से पहले ब्रॉसनन को टीवी शो 'रेमिंगटन स्टील' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. 1980 के दशक में भी उन्हें बॉन्ड के लिए परखा गया था, लेकिन टीवी कमिटमेंट्स के कारण वो तब ये मौका नहीं ले पाए थे. उन्होंने 'गोल्डनआई', 'टुमॉरो नेवर डाइस', 'द वर्ल्ड इज नॉट इनफ' और 'डाई अनदर डे' जैसी चार बेहतरीन फिल्मों में 007 का शानदार सफर तय किया.
 डेनियल क्रेग 7/7

रफ एंड टफ एजेंट डेनियल क्रेग

इंग्लिश एक्टर डेनियल क्रेग इस फ्रेंचाइजी के छठे जेम्स बॉन्ड बने, जिन्होंने साल 2006 में आई 'कैसिनो रोयाल' से इस किरदार में अपनी धाक जमाई. शुरुआत में एक ब्लॉन्ड बालों वाले बॉन्ड के रूप में उनके लुक पर काफी सवाल उठे और ट्रोलिंग हुईं, लेकिन उन्होंने अपने दमदार, इमोशनल और रफ एंड टफ अंदाज से ट्रोलर्स का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया. क्रेग ने 'क्वांटम ऑफ सोलेस', 'स्काईफॉल', 'स्पेक्टर्स' और 'नो टाइम टू डाई' जैसी पांच फिल्मों में लगातार 15 साल तक इस जासूस की भूमिका को जिया. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रॉबर्ट पैटिनसन इस शानदार विरासत को आगे कैसे बढ़ाते हैं.
TAGS:
Hollywood News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का दावा कितना सही? SIR पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का दावा कितना सही? SIR पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

2

क्या कमजोर पड़ रहे QUAD में मनीला समिट ने जान फूंक दी? चीन को घेरने के लिए ट्रंप के साथ मिलकर पीएम मोदी ने बनाया नया चक्रव्यूह

3

ZEE NEWS Ground Report: 'मौत की पुड़िया' से तरनतारन में थम रही सांसें, नशा तस्करों के आगे बेबस है पूरा सिस्टम!

4

धोनी के संन्यास की इनसाइड स्टोरी: 'लिस्ट में मुझे भी जोड़ दीजिए...', वीडियो कॉल पर माही ने सबको अचानक चौंकाया

5

छठ पर राज ठाकरे के बयान से भड़की बिहार की सियासत, राजद विधायक राहुल कुमार ने दी खुली चेतावनी

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.