कई बार हिंदी सिनेमा में एक ही नाम की कई फिल्में बनती हैं. फिल्म डॉन के नाम पर 33 साल के अंतराल में 3 फिल्में बन चुकी हैं, वहीं चौथी फिल्म को लेकर विवाद बना हुआ है. फिल्म की कहानी सेम थी. बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्में मैसिव हिट रही.
48 साल पहले एक एक्शन फिल्म रिलीज हुई थी. 1978 में आई फिल्म डॉन ने इतिहास रच दिया था. मूवी उस साल सुपरहिट हुई थी. फिल्म का रीमेक भी बॉक्स ऑफिस पर मैसिव हिट रहा. डॉन 1978 की कल्ट क्लासिक फिल्म में अमिताभ बच्चन का डबल रोल था. फिल्म की कहानी सलीम और जावेद ने लिखी थी. जब फिल्म रिलीज हुई थी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि फिल्म तहलका मचा देगी.
1/9
डॉन 1978
अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की एक्शन थ्रिलर फिल्म डॉन 1978 कालजयी फिल्म है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट रही थी. इस फिल्म को बनाने में 6 साल का समय लग गया था. फिल्म की रिलीज से पहले ही प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी का निधन हो गया. ऐसे में अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार्स ने फ्री में काम किया था. चंद्र बारोट फिल्म का डायरेक्शन किया था.
2/9
कर्ज लेकर डायरेक्टर ने पूरी की फिल्म
नरीमन के निधन के बाद डायरेक्टर ने अपनी बहन से 40 हजार का कर्ज लेकर फिल्म को किसी तरह से पूरा किया. इसके बाद फिल्म को बिना किसी प्रमोशन रिलीज किया गया.
फिल्म डॉन के लिए अमिताभ बच्चन को उस साल फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था. फिल्म साल 1978 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के डॉन बन गए.
3/9
डॉन का रीमेक 2006
जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने साल 2006 में डॉन का रीमेक बनाया. इस बार बड़े पर्दे पर शाहरुख खान डॉन बनकर आए. फिल्म की कहानी डॉन 1978 से ही लगी गई थी. फिल्म का बैकग्राउंड थोड़ा अलग था. फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर थे. फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी और करीना कपूर समेत कई बड़े स्टार्स थे. 38 करोड़ में बनी डॉन फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. मूवी उस साल की हिट फिल्मों में शामिल हुई थी.
4/9
फरहान अख्तर ने डॉन सीक्वल बनाया
शाहरुख खान स्टारर डॉन फिल्म अमिताभ बच्चन की डॉन फिल्म की कहानी से काफी मिलती थी. डॉन 1978 'खइके पान बनारस वाला' गना भी शाहरुख खान पर फिर से फिल्माया गया था. फरहान अख्तर ने 1978 और 2006 में आई 'डॉन' की आगे की कहानी लिखी. साल 2006 में फिल्म हिट होने के बाद साल 2007 में फरहान ने डॉन का सीक्वल बनाने की घोषणा की थी.
5/9
डॉन 2
फरहान ने साल 2011 में डॉन 2 बनाई. फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज किया गया था. फिल्म में शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा, बोमन ईरानी और लारा दत्त लीड रोल में थे. फिल्म की स्टोरी फरहान अख्तर और अमित मेहता ने लिखी थी. डायलॉग फरहान अख्तर ने लिखे थे. शाहरुख खान, फरहान अख्तर और रितेश सिधावानी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था.
6/9
हॉलीवुड मुवी जैसी थी डॉन 2
डॉन 2 का कैरेक्टर भी 1978 के डॉन पर ही आधारित था. फिल्म में दिखाया गया था, कि कैसे डॉन अपना बिजनेस यूरोपीय देशों में फैला लेता है. वह यूरोप के ड्रग कार्टेल को संभालने लगता है. प्रियंका चोपड़ा डॉन को पकड़ने के लिए इंटरपोल को ज्वॉइन करती है. डॉन 2 हॉलीवुड मूवी जैसी थी. फिल्म की घोषणा साल 2007 में हुई थी. फिल्म को बनने में 4 साल लग गए थे. 76 करोड़ के बजट में बनी फिल्म डॉन 2 ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.
7/9
डॉन 3 को लेकर अभिशाप
साल 2011 में डॉन 2 की रिलीज के बाद से ही डॉन 3 बनने की चर्चा थी. साल 2026 में भी फिल्म शुरू नहीं हुई है. दरअसल साल 2023 में शाहरुख खान ने खुद को डॉन फ्रेंचाइजी से अलग कर लिया. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डॉन की कहानी को खत्म नहीं किया, बल्कि डॉन के रूप में रणवीर सिंह के नाम का ऐलान कर दिया. रणवीर सिंह भी डॉन के किरदार को लेकर काफी उत्साहित थे.
8/9
डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह ने ली ट्रेनिंग
एक्सेल एंटरटेनमेंट के अनुसार रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग से पहले तैयारी के लिए ट्रेनिंग की थी. नवंबर 2025 में फिल्म डॉन 3 के एक्शन और स्टंट की ट्रेनिंग की थी, जिसका पूरा खर्च एक्सेल एंटरटेनमेंट ने उठाया था.
9/9
शुरू हुआ डॉन 3 को लेकर विवाद
दिसंबर 2025 के आखिरी दिनों में रणवीर सिंह ने फिल्म मेकर्स को बताया था कि वह डॉन 3 से हट रहे हैं. वह डॉन 3 में काम नहीं करेंगे. दरअसल 5 दिसंबर को उनकी धुरंधर रिलीज हुई थी जो कि ब्लॉकबस्टर हो चुकी थी. यही से विवाद शुरू हुआ. एक्सेल एंटरटेनमेंट मुताबिक उन्होंने प्री-प्रोडक्शन में 45 करोड़ खर्च किए. जिसमें क्रू पर खर्च, ट्रेनिंग, कॉस्ट्यूम्स और इंटरनेशनल लोकेशन शामिल थे.