भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /8 IMDb रेटिंग वाली धांसू एक्शन-क्राइम सीरीज, Prime Video पर छाए हुए जिसके 33 एपिसोड; 4 साल बाद अचानक नंबर 6 पर करने लगी ट्रेंड

8 IMDb रेटिंग वाली धांसू एक्शन-क्राइम सीरीज, Prime Video पर छाए हुए जिसके 33 एपिसोड; 4 साल बाद अचानक नंबर 6 पर करने लगी ट्रेंड

Written ByVandana Saini
Published: Sep 23, 2026, 10:28 AM IST|Updated: Sep 23, 2026, 10:56 AM IST
joinshare
OTT Trending Series: ओटीटी की दुनिया में कभी-कभी सालों पुरानी फिल्म य सीरीज अचानक ट्रेंडिंग में आ जाती है. 2022 में आई एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर सीरीज इन दिनों फिर से चर्चा में है, जिसकी दमदार कहानी, एक्शन और सस्पेंस ने ऑडियंस को बांध रखा है. चलिए बतात हैं आखिर क्यों ये सीरीज अचानक इतने साल बाद ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी और दोबारा सबकी पसंदीदा बन गई.

अचानक OTT पर ट्रेंड करने लगी ये सीरीज

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अक्सर देखा जाता है कि नई फिल्मों या सीरीज के मुकाबले कई साल पुराना कंटेंट अचानक लोगों की पहली पसंद बन जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह सोशल मीडिया पर किसी पुराने सीन, डायलॉग या खास किरदार की वीडियो क्लिप का दोबारा वायरल होना होता है. जब लोग किसी सीन को खूब शेयर करते हैं तो पूरी कहानी देखने की एक्साइटमेंट जाग उठती है. इसके अलावा जब किसी पॉपुलर प्रोजेक्ट का नया सीजन आने वाला होता है, तब भी दर्शक पुरानी कड़ियों को नए सिरे से खंगालने लगते हैं. ऐसी ही एक सीरीज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. 
 

OTT Trending Web Series Reacher1/5

4 साल पुरानी धांसू एक्शन-क्राइम सीरीज

आज के समय में ओटीटी पर ऑडियंस इस बात की परवाह बिल्कुल नहीं करते कि कोई शो किस तारीख या किस साल रिलीज हुआ था. उनके लिए सबसे ज्यादा मायने दमदार कहानी, सस्पेंस और भरपूर एंटरटेनमेंट रखता है. अगर किसी कहानी के एक्शन सीन, मिस्ट्री या लीड किरदार की बातें फिर से छिड़ जाए, तो नए दर्शक भी उसे देखने के लिए टूट पड़ते हैं. कई बार जब किसी फेमस कहानी से जुड़ा कोई स्पिन-ऑफ आने वाला होता है, तब भी पुराने एपिसोड्स की पॉपुलैरिटी अचानक बढ़ जाती है. यही वजह है कि नए-नए शो आने के बावजूद पुरानी कहानियां ऑडियंस की वॉचलिस्ट में मजबूती से अपनी जगह बनाए रखती हैं.
OTT Trending Web Series Reacher2/5

जब स्क्रीन पर उतरा फार्मर मिलिट्री-ऑफिस

ऐसी ही एक एक्शन और क्राइम से भरपुर थ्रिलर सीरीज ने फरवरी 2022 में डिजिटल पर्दे पर दस्तक दी थी. इस सीरीज के लीड किरदार में एलन रिचसन ने अपनी शानदार और लाजवाब अदाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया था. उनके साथ मैल्कम गुडविन, विला फिट्जगेराल्ड, क्रिस वेबस्टर, ब्रूस मैकगिल और मारिया स्टेन जैसे कलाकारों ने भी खूब वाहवाही बटोरी थी. इसे निक सैंटोरा ने तैयार किया था. इसके अलग-अलग एपिसोड्स का डायरेक्शन थॉमस विंसेंट, सैम हिल, एम. जे. बैसेट, क्रिस्टीन मूर, नॉर्बर्टो बार्बा, लिन ओडिंग और स्टीफन सुरजिक जैसे डायरेक्टर्स ने मिलकर किया है. इस जबरदस्त और फेमस सीरीज का नाम ‘रीचर’ है.
OTT Trending Web Series Reacher3/5

मारग्रेव शहर और साजिश का जाल

‘रीचर’ का पहला सीजन 4 फरवरी, 2022 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था. पूरी कहानी एक फार्मर अमेरिकी मिलिट्री-ऑफिस जैक रीचर के इर्द-गिर्द बुनी गई है. वो सफर करते हुए जॉर्जिया के छोटे से शहर मारग्रेव में कदम रखता है, लेकिन वहां पहुंचते ही उस पर अचानक कत्ल का झूठा इल्जाम लग जाता है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है. इसके बाद रीचर पुलिस अफसर ऑस्कर फिनले और रोस्को कॉन्क्लिन के साथ मिलकर उस कत्ल के पीछे छिपे बड़े आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करता है. ये मामला तब और ज्यादा हैरान कर देने वाला हो जाता है, जब मरने वालों में रीचर के अपने भाई का नाम भी सामने आता है.
OTT Trending Web Series Reacher4/5

किताब से परदे तक का सफर और रेटिंग

ये पूरी कहानी किसी असल जिंदगी की सच्ची घटना पर आधारित नहीं है. इस शो का पहला सीजन मशहूर ब्रिटिश राइटर ली चाइल्ड के 1997 में आए फेमस नॉवेल ‘किलिंग फ्लोर’ पर तैयार किया गया है. इसलिए इसे किसी असली जुर्म की दास्तान समझना ठीक नहीं होगा. दर्शकों ने इस फिक्शनल क्राइम स्टोरी को हाथों-हाथ लिया है. रेटिंग सोर्स IMDb के मुताबिक इस पूरी सीरीज को 10 में से 8 की बेहतरीन रेटिंग मिली है, जबकि अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे 5 में से 4.7 स्टार मिले हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि एक्शन और क्राइम थ्रिलर पसंद करने वालों ने इसे कितना ज्यादा सराहा है. ये सीरीज पिछले कई दिनों से नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है.
OTT Trending Web Series Reacher5/5

एपिसोड्स की लंबाई और IMDb रेटिंग

‘रीचर’ के पहले सीजन में कुल 8 एपिसोड्स शामिल हैं. अमेजन प्राइम वीडियो के ऑफिशियल ब्योरे के मुताबिक इनका रनटाइम करीब 56, 55, 49, 48, 51, 50, 43 और 54 मिनट के आसपास है. यानी हर एपिसोड लगभग 43 से 56 मिनट तक खिंचता है. इंडियन ऑडियंस इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं. खास बात ये भी है कि अलग-अलग एरिया के हिसाब से डबिंग और भाषाओं के पसंदीदा ऑप्शन भी दिए गए हैं. इसलिए इसे शुरू करने से पहले ऐप के ऑडियो सेटिंग्स में जाकर हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं. जानकारी के मुताबिक इस सीरीज के 4 सीजन अब दर्शकों के लिए उपलब्ध बताए गए हैं.
TAGS:
OTT Trending Series

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.