भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /हॉरर मूवीज के हैं शौकीन... तो एक-एककर निपटा डालें ये 7 रूह कंपा देने वाली खौफनाक फिल्में; अकेले देखने से पहले सौ बार सोचें

हॉरर मूवीज के हैं शौकीन... तो एक-एककर निपटा डालें ये 7 रूह कंपा देने वाली खौफनाक फिल्में; अकेले देखने से पहले सौ बार सोचें

Written ByVandana Saini
Published: Nov 14, 2026, 05:50 PM IST|Updated: Nov 14, 2026, 06:08 PM IST
joinshare

हॉरर फिल्में देखने के शौकीनों के लिए तो हर दिन किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता. अगर आप भी घर बैठे कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपकी धड़कनें तेज कर दे, तो हॉलीवुड में डर का एक बड़ा पिटारा मौजूद है. इन कहानियों में आपको हॉन्टेंड घरों के अजीब किस्से भी मिलेंगे और दिमाग घुमा देने वाले सस्पेंस थ्रिलर भी देखने को मिलेंगे. ये फिल्में शुरू से लेकर आखिर तक आपको अपनी जगह से हिलने नहीं देंगी. चाहे आपको पुराने जमाने का सिंपल डर पसंद हो या आज के दौर के नए तरीके, यहां हर किसी की पसंद का पूरा ध्यान रखा गया है. आज हम आपके लिए ऐसी ही 7 चुनिंदा फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. 

Hollywood Scariest Films1/7

दिल दहला देने वाली कहानी है ‘द एक्सॉर्सिस्ट’ (1973)

हॉलीवुड की सबसे डरावनी क्लासिक फिल्मों की बात हो और ‘द एक्सॉर्सिस्ट’ का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. ये पूरी कहानी 12 साल की एक बच्ची रीगन के ईद-गिर्द घूमती है, जिस पर अचानक एक बुरी शैतानी ताकत का साया पड़ जाता है. इसके बाद रीगन की हरकतें इतनी अजीब और खौफनाक होने लगती हैं कि देखने वाले के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. अपनी लाडली बेटी की ऐसी हालत देखकर उसकी बेबस मां बुरी तरह सहम जाती है और उसे बचाने के लिए दो पादरियों को बुलाती है. सालों बाद भी ये फिल्म लोगों के दिलों में वैसा ही डर पैदा करती है.
Hollywood Scariest Films2/7

रात के सन्नाटे में गायब हुए 17 बच्चे ‘वेपन्स’ (2025)

साल 2025 में आई ये फिल्म एक ऐसी अजीब घटना की कहानी दिखाती है, जिसने पूरे शहर की नींद उड़ा दी थी. इस कहानी में एक ही क्लास में पढ़ने वाले 17 बच्चे एक रात ठीक एक ही समय पर अचानक लापता हो जाते हैं. इतनी बड़ी क्लास में सिर्फ एक ही बच्चा पीछे बचता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान और डरा हुआ है. एक साथ इतने बच्चों के यूं गायब हो जाने से पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन जाता है. इसके बाद शहर के लोग और पुलिस मिलकर इस गुत्थी को सुलझाने में लग जाते हैं कि आखिर उस रात उन बच्चों के साथ क्या हुआ और इस ‘मिस्टीरियस’ खेल के पीछे किसका हाथ है.
Hollywood Scariest Films3/7

एक परिवार जिसका काला सच ‘हेरिटरी’ (2018)

साल 2018 में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘हेरिटरी’ देखने वाले के रोंगटे खडे कर देती है. इस मूवी में टोनी कोलेट ने एनी ग्राहम का जबरदस्त रोल निभाया है. फिल्म की कहानी एनी की मां के गुजर जाने के बाद शुरू होती है, जब उसके घर में अचानक अजीबोगरीब और डरावनी चीजें होने लगती हैं. धीरे-धीरे ये अनसुलझी घटनाएं इतना खौफनाक रूप ले लेती हैं कि पूरे परिवार की जान पर बन आती है. इसी डर और तनाव के बीच एनी को अपने ही खानदान के एक ऐसे भयानक और काले सच का पता चलता है, जो उसके आसपास मौजूद हर एक इंसान को पूरी तरह से निगल जाने पर तुला होता है.
Hollywood Scariest Films4/7

खौफ का दूसरा नाम है ‘हैलोवीन’ (1978)

इस फिल्म की कहानी माइकल मायर्स नाम के एक बेहद खतरनाक कातिल के इर्द-गिर्द घूमती है. सालों पहले अपनी ही बहन का कत्ल करने के जुर्म में वो जेल और पागलखाने की सलाखों के पीछे बंद था, लेकिन पूरे 15 साल बाद वो किसी तरह उस मेंटल हॉस्पिटल से भाग निकलता है और सीधे अपने पुराने शहर हैडनफील्ड वापस आ जाता है. शहर में कदम रखते ही उसकी नजर लॉरी स्ट्रोड नाम की एक बेबीसिटर पर पड़ती है और वो साए की तरह उसके और उसके दोस्तों के पीछे पड़ जाता है. माइकल की ये दहशत एक आम ‘हैलोवीन’ की रात को ऐसे डरावने सपने में बदल देती है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी.
Hollywood Scariest Films5/7

नई मां के घर में छिपा खौफनाक राज ‘ब्रिंग हर बैक’ (2025)

साल 2025 में आई ये सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म एक भाई और बहन की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी दिखाती है. अपने परिवार में हुए एक बड़े और दर्दनाक हादसे के बाद ये दोनों बच्चे अपनी नई फोस्टर मां के साथ रहने के लिए जाते हैं. शुरू में सब ठीक लगता है, लेकिन बहुत जल्द दोनों को महसूस होने लगता है कि इस नए घर का माहौल बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है. घर के अंदर चलने वाले अजीबोगरीब रिचुअल्स और हर दिन होने वाले डरावने खुलासों के बीच उनकी सांसें अटकने लगती हैं. आखिरकार, उन दोनों के सामने अपनी नई मां के बेहद खतरनाक और शैतानी इरादों का सच आ जाता है, जिससे उनकी जान पर बन आती है.
Hollywood Scariest Films6/7

एक सुनसान होटल और खौफनाक राज ‘द शाइनिंग’ (1980)

‘द शाइनिंग’ की ये पूरी कहानी जैक टॉरेंस नाम के एक आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सर्दियों के मौसम में एक बहुत ही बड़े और सुनसान ‘ओवरलुक होटल’ की देखभाल करने का काम मिलता है. वो अपनी पत्नी और छोटे बेटे को साथ लेकर इस आलीशान, लेकिन वीरान जगह पर रहने के लिए चला जाता है. शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल ठीक लगता है, पर जैसे-जैसे वहां अजीबोगरीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं, जैक के दिमाग पर बुरा असर पड़ने लगता है. उसका पागलपन धीरे-धीरे इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि वो अपने ही परिवार की जान लेने पर उतर आता है और उनके लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाता है.
Hollywood Scariest Films7/7

सपनों में मौत का साया ‘अ नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट’ (1984)

हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फिल्म ‘अ नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट’ की कहानी कुछ दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अचानक रात में बेहद डरावने सपने आने लगते हैं. हैरानी की बात ये है कि उन सभी के सपनों में एक ही जैसा जले हुए चेहरे वाला खौफनाक शख्स दिखाई देता है, जिसकी उंगलियों में तेज धार वाले ब्लेड लगे होते हैं. शुरुआत में वे इसे महज एक बुरा सपना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जल्द ही उनके सामने एक दिल दहला देने वाला सच आता है. उन्हें पता चलता है कि ‘फ्रेडी क्रूगर’ नाम का ये खतरनाक हत्यारा लोगों को उनके सपनों में ही मौत के घाट उतार सकता है.
TAGS:
Horror Movie
OTT Trending Movie
OTT

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी की शर्मनाक शुरुआत, समीर रिजवी का गरजा बल्ला; उर्विल पटेल ने उड़ाए चौके-छक्के

कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी की शर्मनाक शुरुआत, समीर रिजवी का गरजा बल्ला; उर्विल पटेल ने उड़ाए चौके-छक्के

2

डल झील में पुरुषों के दबदबे को चुनौती! 80 शिकारे लेकर उतरीं 170 महिलाएं, चीर दी रूढ़ियों की लहरें

3

अयोध्या से जनकपुर तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन: 604 KM का सफर होगा आसान, रामायण सर्किट को मिलेगी नई रफ्तार

4

Rajasthan Weather Update: जैसलमेर में अचानक बरसे बादल, राजस्थान के इन जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

5

हरियाणा में 15 नवंबर को कई जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, लुढ़केगा पारा; जानें अगले 7 दिन का IMD अपडेट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.