भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /पति की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप: Netflix पर धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही ये 3 एपिसोड वाली सीरीज; 31 साल पुरानी खूनी वैलेंटाइन डे की सच्ची कहानी

पति की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप: Netflix पर धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही ये 3 एपिसोड वाली सीरीज; 31 साल पुरानी खूनी वैलेंटाइन डे की सच्ची कहानी

Written ByVandana Saini
Published: Oct 10, 2026, 01:10 PM IST|Updated: Oct 10, 2026, 01:58 PM IST
joinshare
Netflix True Crime Documentary: आज कल ओटीटी पर लोगों के बीच फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री देखने का क्रेज भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. आज हम आपके लिए एक ऐसा ही 31 साल पुराना रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रू क्राइम स्टोरी लेकर आए हैं, जो आज भी लोगों के जहन में ताजा है. इस डॉक्यूमेंट्री की सच्ची कहानी सेल्फ-डिफेंस और मर्डर के बीच फंसे पेंच के ईद-गिर्द घूमती है.

OTT पर ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री का बढ़ता क्रेज

आजकल ओटीटी पर सच्ची घटनाओं पर बनी क्राइम सीरीज देखने का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है. लोग अब फिक्शनल कहानियों से ज्यादा उन सच्ची घटनाओं में दिलचस्पी लेने लगे हैं, जिन्होंने कभी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. इस तरह की डॉक्यूमेंट्री में किसी क्राइम की असली वजह, पुलिस की जांच और कोर्ट के फैसले को बहुत साफ तरीके से पेश किया जाता है. जब लोग पर्दे पर असली गवाहों और सबूतों को देखते हैं, तो वे कहानी से सीधे तौर पर जुड़ जाते हैं. यही वजह है कि आज ओटीटी पर रियल क्राइम की कहानियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं.
 

Killer Sally Netflix Crime Series1/5

रोंगटे खड़े कर देने वाली रियल क्राइम स्टोरीज

इस तरह की डॉक्यूमेंट्री सीरीज की सबसे खास बात ये होती है कि ये सिर्फ जुर्म नहीं दिखातीं, बल्कि उसके पीछे के इंसानी दर्द को भी सामने लाती हैं. कई बार कहानी की शुरुआत में लोग जिसे गुनहगार मान लेते हैं, बाद में उसके हालात देखकर राय बदल जाती है. घर के अंदर होने वाली मारपीट, मेंटल स्ट्रेस और समाज की सोच जैसे पहलू इन कहानियों को और गंभीर बना देते हैं. मीडिया में चलने वाली खबरें भी किसी केस को कैसे मोड़ देती हैं, ये सब देखना काफी दिलचस्प होता है. ऐसी ही एक सच्ची कहानी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इन दिनों ट्रेंड कर रही है.
Killer Sally Netflix Crime Series2/5

31 साल पहले वैलेंटाइन डे की वो खौफनाक रात

ऐसी ही एक सनसनीखेज घटना 31 साल पहले घटी थी. जब एक बॉडीबिल्डर महिला ने वैलेंटाइन डे के मौक पर पर अपने ही पति को गोलियों से भून दिया था और मौत के घाट उतार दिया था. अदालत में उस महिला का कहना था कि उसने अपनी जान बचाने के लिए ऐसा किया, जबकि पुलिस और वकीलों ने इसे सोच-समझकर किया गया कत्ल बताया. सीरीज में परिवार के लोगों, करीबी दोस्तों और खुद उस महिला के बयानों के जरिए पूरे मामले की परतें खोली गई हैं. इस असली और दिल दहला देने वाले मामले पर बनी सीरीज का नाम नेटफ्लिक्स पर ‘किलर सैली’ रखा गया है.
Killer Sally Netflix Crime Series3/5

ढाई घंटे में पूरी कहानी सामने

इस मोस्ट फेमस ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज को 2 नवंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर पहली बार ओटीटी ऑडियंस के लिए रिलीज किया गया था. इसका डायरेक्शन नैनेट बर्स्टीन ने बेहद संजीदगी के साथ किया है. ये एक लिमिटेड सीरीज है, जिसमें टोटल 3 अलग-अलग एपिसोड हैं. पहला एपिसोड 52 मिनट, दूसरा 54 मिनट और तीसरा भाग 43 मिनट का है. यानी पूरी कहानी को दर्शक करीब ढाई घंटे में आसानी से देख सकते हैं. इसमें सैली मैकनील और रे मैकनील के रिश्ते, बॉडीबिल्डिंग की चमक-दमक और उसके पीछे छिपे अंधेरे को बहुत करीब से दिखाया गया है.
Killer Sally Netflix Crime Series4/5

IMDb पर मिला दर्शकों का प्यार

ये पूरी कहानी साल 1995 की एक असल वारदात पर टिकी है. उस वक्त सैली मैकनील ने अचानक अपने ही पति रे मैकनील की हत्या कर दी थी. इस वेब सीरीज में साफ तौर पर दिखाया गया है कि उनके रिश्ते में किस कदर घरेलू हिंसा और लगातार झगड़े हावी थे. इसी बात को लेकर अदालत में भी काफी लंबी कानूनी बहस चली थी. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही क्राइम की कहानियां पसंद करने वाले ऑडियंस ने इसे हाथों-हाथ लिया. रेटिंग देने वाले जाने-माने मंच IMDb पर भी इसे 10 में से लगभग 6.7 नंबर मिले हैं. इस डार्क शो के लिए ये रेटिंग काफी अच्छी और शानदार है.
Killer Sally Netflix Crime Series5/5

हिंदी में OTT पर देखने का ऑप्शन

रिलीज होते ही ये सीरीज दुनिया के कई देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी. हालांकि, ये कितने दिनों तक ट्रेंड में बनी रही, इसका कोई पक्का सरकारी आंकड़ा मौजूद नहीं है. भारत में नेटफ्लिक्स यूजर्स के लिए ये सीरीज हिंदी इंटरफेस के साथ देखने के लिए मौजूद है, जिससे लोग इसे आसानी से समझ सकते हैं. अभी तक इसका सिर्फ एक ही सीजन आया है, जिसमें तीन हिस्से हैं. अगर आपको असली क्राइम की अनसुलझी और चौंकाने वाली कहानियां पसंद हैं, तो ये सीरीज आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए, जो आपको पसंद आएगी.
TAGS:
Netflix
Real Documentary Netflix

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.