Real Crime Documentary on Netflix: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस डॉक्यूमेंट्री में एक ऐसे कुख्यात कल्ट लीडर और हत्यारे के बारे में बताया गया है, जो पहले लड़के-लड़कियों का ब्रेनवॉश करता था और फिल्म उन्हें मौत के घाट उतार देता था. 3 एपिसोड की इस सीरीज में कई रोंगटे खड़े कर देने वाले राज दफन हैं, जो रोंगटे खड़े करने के साथ झकझोर कर रख देते हैं.
आजकल ओटीटी की दुनिया में सच्ची घटनाओं पर बनी क्राइम सीरीज को देखने का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है और ओटीटी भी ऐसे-ऐसे केस पर डॉक्यूमेंट्रीज ला रहे हैं, जिन्होंने कभी पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. लोग ये समझना चाहते हैं कि अपराधियों के दिमाग में आखिर क्या चल रहा होता है और पुलिस उन्हें कैसे पकड़ती है. यही वजह है कि नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ऐसी सीरीज आ रही हैं. इनमें असली गवाहों के बयान और रेयर फुटेज दिखाकर पूरे मामले को बहुत ही निष्पक्ष तरीके से लोगों के सामने रखा जाता है.
1/5
रियल क्राइम डॉक्यूमेंट्री का बढ़ता क्रेज
रियल क्राइम बनी डॉक्यूमेंट्रीज की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि इनमें कुछ भी दिखाया जाता है वो सब सच में घटा होता है. सब कुछ आंखों देखी हकीकत पर टिका होता है. कई बार तो इन कहानियों के जरिए ऐसे चौंकाने वाले सच सामने आते हैं, जो दशकों तक आम जनता की नजरों से पूरी तरह छिपे रहे थे. इन्हें देखते समय दर्शक अक्सर हैरान रह जाते हैं कि असल जिंदगी में इंसान किस हद तक जाकर खौफनाक काम कर सकता है. लोग पीड़ितों के दर्द और इंसाफ की लंबी लड़ाई को भी बहुत करीब से महसूस करते हैं. यही वजह है कि दुनिया भर में इस तरह के शोज को देखने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है.
2/5
अनसुनी रिकॉर्डिंग्स और खौफनाक अतीत
जब भी किसी बड़े और पुराने आपराधिक मामले पर नई रोशनी डाली जाती है, तो दर्शकों में उसे लेकर एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिलती है. जांच एजेंसियों की पुरानी फाइलें, अनदेखे वीडियो और गवाहों के पुराने बयान आज के दौर में भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसे ही एक पॉपुलर और रूह कंपा देने वाले अमेरिकी केस ने ओटीटी पर कदम रखा है. ये डॉक्यूमेंट्री 12 अगस्त 2026 को ओटीटी पर स्ट्रीम हुई थी, जिसको फेमस फिल्ममेकर जो बर्लिंगर ने डायरेक्ट किया है. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम है ‘कन्वर्सेशन विद अ किलर: द चार्ल्स मैनसन टेप्स’. इस सीरीज ने ओटीटी पर आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया.
3/5
एक कल्ट लीडर और खूनी वारदातों का सच
ये पूरी डॉक्यूमेंट्री अमेरिकी कल्ट लीडर चार्ल्स मैनसन और उसके कुख्यात गिरोह ‘मैनसन फैमिली’ के काले कारनामों के इर्द-गिर्द घूमती है. साल 1969 में हुए भयानक हत्याकांडों ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था. इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे चार्ल्स मैनसन ने कम उम्र के लड़के-लड़कियों का ब्रेनवॉश किया और उन्हें अपने काबू में कर लिया. उसके इंफ्लूएंस में आकर उन युवाओं ने कई खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया था. इसमें मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस शैरॉन टेट और कई दूसरे निर्दोष लोगों की दर्दनाक हत्याओं से जुड़े पूरे घटनाक्रम की पड़ताल बहुत ही बारीकी के साथ दर्शकों के सामने पेश की गई है, जो हिला देने वाली है.
4/5
जेल से आई सीक्रेट फोन कॉल्स
इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसमें सुनाए जाने वाली ऑडियो का रियल और ऑथेंटिक होना है, जिसमें एंटरटेनमेंट के लिए कोई फर्जी ड्रामा नहीं जोड़ा गया. नेटफ्लिक्स की आधिकारिक जानकारी और एंटरटेनमेंट पब्लिकेशन के मुताबिक, इसमें वे ऐतिहासिक ऑडियो रिकॉर्डिंग्स शामिल हैं, जो चार्ल्स मैनसन ने जेल से एक रिटायर्ड डिटेक्टिव को फोन करके की थीं. इन प्राइवेट कॉल्स को इससे पहले कभी भी आम जनता के सामने नहीं लाया गया था. इन दुर्लभ टेपों में खुद हत्यारे की जुबानी कई बातें सामने आती हैं. साथ ही पुराने अदालती दस्तावेजों और उस वक्त के पत्रकारों के इंटरव्यू भी इसमें शामिल किए गए हैं, जो केस को एकदम नया नजरिया देते हैं.
5/5
तीन एपिसोड्स में सिमटा पूरी मिस्ट्री
नेटफ्लिक्स के मुताबिक, इस डॉक्युसीरीज में कुल तीन एपिसोड हैं. पहले एपिसोड का रनटाइम 61 मिनट, दूसरे का 53 मिनट और तीसरे का 59 मिनट है, यानी पूरी सीरीज करीब तीन घंटे की है. ये नेटफ्लिक्स की मशहूर ‘कन्वर्सेशन विद अ किलर’ फ्रेंचाइजी का पांचवां और आखिरी हिस्सा है, जिसके पिछले पार्ट्स में टेड बंडी और जेफरी डामर जैसे खूंखार हत्यारों को दिखाया गया था. मनोरंजन जगत के जानकारों का कहना है कि ये शो क्राइम जॉनर के शौकीनों के लिए एकदम सटीक है. ये सीरीज कई भाषाओं में सबटाइटल और ऑडियो ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिसे इंडियन ओटीटी ऑडियंस अपनी भाषा के हिसाब से आसानी से देख सकते हैं.