OTT Upcoming Horror Movie: हॉरर फिल्मों के दीवानों के लिए एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. बॉक्स ऑफिस पर बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी एक खौफनाक फिल्म अब सीधे आपके घर के कमरों में डर फैलाने आ रही है. अगर आप भी सस्पेंस और डर के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए ही है.
हॉरर फिल्मों का जलवा दुनियाभर में हमेशा से अलग रहा है. लोगों को डर, डीप सस्पेंस, अनसुलझी मिस्ट्री और अनदेखी ताकतों से जुड़ी कहानियां हमेशा अपनी तरफ खींचती रही हैं. यही वजह है कि जब भी पर्दे पर कोई नई डरावनी फिल्म आती है, तो उसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. अक्सर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ इन खौफनाक पलों का मजा लेने थिएटर्स पहुंच जाते हैं, लेकिन जिन हॉरर फिल्मों को लोग बड़े पर्दे पर नहीं देख पाते, उनके ओटीटी पर आने का वेट करते हैं. ऐसी ही एक फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.
1/5
हॉरर फिल्मों का बढ़ता क्रेज
आजकल ओटीटी के इस दौर में भी डरावनी फिल्मों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है. अब लोग अपनी मर्जी से देर रात लाइट बंद करके अपने कमरों में खौफ का असली मजा लेना पसंद करते हैं. ऐसा कहा जाता है कि अंधेरे में डर का असर दोगुना हो जाता है. यही बड़ी वजह है कि सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ऐसी कहानियों को सिर-आंखों पर बैठाया जाता है. अगर कहानी का ताना-बाना मजबूत हो और डर का माहौल एकदम पक्का हो, तो डरने में मजा भी आता है. आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको उस हद तक डराएगी कि आपकी चींख निकल आएगी.
2/5
2026 में रिलीज हुई ये खौफनाक फिल्म
साल 2026 में बड़े पर्दे पर एक ऐसी डरावनी फिल्म रिलीज हुई, जिसने डर के शौकीनों के रोंगटे खड़े कर दिए. अपनी बेहद डरावनी कहानी, भारी तनाव और अंदर तक डरा देने वाले सीन्स की वजह से ये काफी हफ्तों तक खबरों में छाई रही. इस फिल्म में पारिवारिक रिश्तों के दर्द के साथ रूह कंपा देने वाले डर का ऐसा तालमेल था कि लोग दंग रह गए. कहानी बहुत ही सधे हुए अंदाज में आगे बढ़ती है और डर की कई परतें खोलती है. इस फिल्म को काफी बड़े स्केल पर मॉर्डन अंदाज में लोगों के सामने बड़े पर्दे पर पेश किया गया था. इस खौफनाक कहानी का डायरेक्शन ली क्रोनिन ने किया है और इसका नाम ‘ली क्रोनिन द ममी’ है.
3/5
बरसों पुराने भयानक राज का पर्दाफाश
‘ली क्रोनिन द ममी’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि इसका पहला ग्रैंड प्रीमियर 9 अप्रैल 2026 को लॉस एंजिलिस में हुआ था. इस फिल्म में जैक रेनॉर, लाया कोस्टा, मे कलामावी और वेरोनिका फाल्कन जैसे जाने-माने कलाकारों ने बेहद मजबूत किरदार निभाए हैं. पूरी कहानी एक सीधे-सादे परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसकी कई सालों से गायब बेटी अचानक एक दिन घर लौट आती है. पहले तो परिवार में खुशियों का माहौल बन जाता है, लेकिन जल्द ही उनको अहसास होता है कि बेटी अकेली नहीं आई है, बल्कि उसके साथ एक भयानक प्राचीन दानवी साया भी घर में दाखिल हो चुका है. धीरे-धीरे सब बदलने लगता है.
4/5
बॉक्स ऑफिस पर की थी जबरदस्त कमाई
इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली राय मिली, लेकिन आम दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और खूब प्यार दिया. अगर आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म को बनाने में लगभग 22 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 184 करोड़ रुपये का बजट लगा था. इसके मुकाबले फिल्म ने दुनियाभर के थिएटर्स से करीब 90.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 760 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी. इस तरह इसने अपनी बजट से कई गुना ज्यादा मुनाफा कमाकर हर किसी को हैरान कर दिया था. फिल्म की डरावनी कहानी, मिस्टीरियस माहौल और कलाकारों के बेहतरीन काम को ऑडियंस ने लंबे समय तक याद रखा और इसकी जमकर तारीफ भी की.
5/5
अब ओटीटी पर मचने वाला है तहलका
घर बैठे फिल्में देखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी ये है वे इस फिल्म को भी अब घर बैठे आराम से देख सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ली क्रोनिन द ममी’ अब बहुत जल्द डिजिटल दुनिया में दस्तक देने जा रही है और इसे 17 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा, जो लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे, उनके लिए अब घर पर ही लाइट बंद करके इस भयानक सफर का लुत्फ उठाने का बेहतरीन मौका है. प्राचीन मिस्र के रहस्यों, खौफनाक ताकतों और इमोशनल कहानी से सजी ये फिल्म डिजिटल ऑडियंस के दिलों में भी डर का नया दौर शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है. आप इस फिल्म को कई भाषाओं में देख सकते हैं.