भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /IMDb रेटिंग 8, दुनियाभर में कमाए 23500 करोड़! रिलीज के 67 दिन बाद अब OTT पर दस्तक दे रही ये 2 घंटे 25 मिनट की धांसू फिल्म

IMDb रेटिंग 8, दुनियाभर में कमाए 23500 करोड़! रिलीज के 67 दिन बाद अब OTT पर दस्तक दे रही ये 2 घंटे 25 मिनट की धांसू फिल्म

Written ByVandana Saini
Published: Oct 06, 2026, 11:55 AM IST|Updated: Oct 06, 2026, 01:03 PM IST
joinshare
Blockbuster Superhero Film OTT Release: सिनेमाघरों में अपनी जबरदस्त सक्सेस के बाद एक 2026 की मोस्ट हाइपड सुपरहीरो फिल्म अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रही है. लंबे समय से इसकी ओटीटी और डिजिटल रिलीज की तारीख को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे. अब फैंस को अपनी पसंदीदा फिल्म घर पर देखने के लिए ज्यादा वक्त नहीं बिताना पड़ेगा.

सिनेमाघरों के पर्दे से OTT की दुनिया तक

दुनियाभर के थिएटर्स में जमकर कमाई करने के बाद अब 2026 की सबसे बड़ी फिल्म अपने डिजिटल सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार है. सिनेमाघरों में ऑडियंस का दिल जीतने के 2 महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद, अब इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है, जो लोग इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए या दोबारा इसका लुफ्त उठाना चाहते हैं, वे अब अपने घर के लिविंग रूम में बैठकर सुकून से इसको देख सकते हैं, जो उनके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. इस फिल्म को बड़े पर्दे से उतरे 67 दिन हो चुकी है और अब ये ओटीटी पर तहलका मचाने जा रहे हैं. 
 

Spider Man Brand New Day OTT Release1/5

डिजिटल रिलीज को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

पिछले काफी समय से लोगों के बीच इस नई फिल्म को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. लोग बेसब्री से ये जानने के लिए बेताब थे कि आखिर वे इस फिल्म को कब घर बैठे देख सकते हैं? अब खुद मेकर्स ने सामने आकर इन सारी खबरों और अफवाहों पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया. सबसे अच्छी बात ये है कि फैंस को अब तारीखों के फेर में उलझने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी. ये फिल्म बहुत जल्द बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होने वाली है. अब फैंस अपनी पसंद के मुताबिक इसे सीधे खरीद सकेंगे या किराए पर भी आराम से घर बैठे जब चाहें देख पाएंगे.
Spider Man Brand New Day OTT Release2/5

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देखने का ऑप्शन

सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ अब सीधे घर के टीवी पर आ रही है. अब लोग अपनी इस फेवरेट फिल्म का मजा एप्पल टीवी, प्राइम वीडियो और सोनी पिक्चर्स कोर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ले सकते हैं. साथ ही इस फिल्म को ओटीटी पर रेट पर भी लिया जा सकता है या सीधे खरीदा जा सकता है. अमेरिका में इसे 6 अक्टूबर की रात प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड यानी पीवीओडी पर स्ट्रीम किया जा रहा है. अच्छी बात यह है कि प्राइम वीडियो पर देखने के लिए किसी प्राइम मेंबरशिप की जरूरत नहीं है. बिना सब्सक्रिप्शन भी इसे देख सकते हैं.
Spider Man Brand New Day OTT Release3/5

फिजिकल डिस्क और शानदार 4के वर्जन

अगर आप फिल्मों को ओटीटी पर देखने के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइब्रेरी में रखना भी पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस फिल्म को अब ‘ब्लू-रे’ और ‘4के अल्ट्रा एचडी’ जैसे बेहतरीन फॉर्मेट में रिलीज करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. इन फिजिकल डिस्क की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है. हालांकि, ये डिस्क ऑडियंस तक 15 दिसंबर 2026 को पहुंचेगी. सबसे बढ़िया बात ये है कि इस डिस्क के साथ एक फ्री डिजिटल कोड भी मिलेगा, जिससे आप इसे अपने फोन या टैबलेट पर भी आसानी से देख सकेंगे. इसके अलावा, एक लिमिटेड ‘कलेक्टर्स एडिशन’ भी मार्केट में उतारा गया है.
Spider Man Brand New Day OTT Release4/5

नेटफ्लिक्स पर आने की क्या है प्लानिंग?

फिल्म के ऑनलाइन रिलीज का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अभी कोई फिक्स डेट फाइनल नहीं हुई है. हालांकि, फैंस को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ‘सोनी पिक्चर्स’ और ‘नेटफ्लिक्स’ के बीच पहले से ही एक मजबूत करार हो चुका है. इस पार्टनरशिप के चलते आने वाले दिनों में ये फिल्म सीधे ‘नेटफ्लिक्स’ पर ही देखने को मिलेगी. इस डील की वजह से ‘सोनी’ की बड़ी थिएट्रिकल फिल्मों और खासकर ‘मार्वल’ के किरदारों वाली कहानियों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने का हक ‘नेटफ्लिक्स’ को मिलता है. दुनिया के कई देशों में भी ये फिल्म सबसे पहले इसी ओटीटी पर दस्तक देगी.
Spider Man Brand New Day OTT Release5/5

IMDb रेटिंग है धांसू और कमाई भी है फाड़ू

डेस्टिन डैनियल क्रेटन के डायरेक्शन में बनी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, मार्क रफेलो, जॉन बर्नथल, जैकब बैटलोन, सैडी सिंक और फ्लोरेंस प्यू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी पीटर पार्कर की जिंदगी को आगे बढ़ाती है, जिसे दुनिया भूल चुकी है और वो अकेले स्पाइडर-मैन बनकर न्यूयॉर्क में क्राइम से लड़ रहा है. इसी बीच उसकी शक्तियों में खतरनाक बदलाव होने लगता है और उसके सामने एक नया शक्तिशाली दुश्मन आ जाता है. करीब 225 मिलियन डॉलर (लगभग 2,000 करोड़) में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 2.506 बिलियन डॉलर (लगभग 23,500 करोड़) की कमाई की थी. IMDb पर इसे 10 में से 8 रेटिंग मिली है.
TAGS:
OTT
OTT Trending Movie

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.