भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /7 साल पहले हुई फ्लॉप, अब JioHotstar पर कर रही ट्रेंड; क्या आपने देखी ये 1 घंटा 54 मिनट की एक्शन-एडवेंचर फिल्म

7 साल पहले हुई फ्लॉप, अब JioHotstar पर कर रही ट्रेंड; क्या आपने देखी ये 1 घंटा 54 मिनट की एक्शन-एडवेंचर फिल्म

Written ByVandana Saini
Published: Sep 03, 2026, 12:41 PM IST|Updated: Sep 03, 2026, 01:17 PM IST
joinshare
Best Watch OTT Trending Movie: सालों पुरानी मशहूर कहानी, अरबों का भारी-भरकम बजट और पर्दे पर चमकते बड़े चेहरे. लगा था सिनेमाघरों में आग लग जाएगी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब रही और फ्लॉप हो गई, लेकिन अब ओटीटी पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है.

हर साल, हर महीने और हर हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ढ़ेरों फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ ही लोगों का ध्यान खींच पाती हैं और कुछ को असफलता का सामना करना पड़ता है. हालांकि, जब से ओटीटी प्लेटफॉर्मस का आना हुआ है, तब से कुछ फिल्मों के लिए राहत की बात ये है कि जिनको बॉक्स ऑफिस पर लोगों का प्यार नहीं मिला, उनको ओटीटी पर अच्छी खासी व्यूअरशिप मिल रही है. ऐसी ही एक फिल्म के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो 2019 में रिलीज हुई थी, लेकिन फ्लॉप हो गई थी, जो अब जियोहॉटस्टर पर ट्रेंड कर रही है. 

ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी ये फ्लॉप फिल्म 1/5

OTT पर खुली फ्लॉप फिल्मों की किस्मत

कई बार बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरने वाली फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म नई जिंदगी दे देते हैं. सिनेमाघरों में कमजोर परफॉर्म करने के बावजूद जब ऐसी फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंचती हैं, तो उन्हें नई ऑडियंस मिल जाती है. लोग अपनी सुविधा के मुताबिक घर बैठे फिल्म देखते हैं और कई बार वही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती है. यही वजह है कि कई फ्लॉप या एवरेज कमाई करने वाली फिल्मों को ओटीटी पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ऐसी ही एक फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसे लेकर लोगों के मन में पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था.
ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी ये फ्लॉप फिल्म 2/5

जब सामने आया नए मिशन का असली नाम

हालांकि, जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया और ये फ्लॉप हो गई. 14 जून, 2019 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन एफ. गैरी ग्रे ने किया था. इस बड़े प्रोजेक्ट में क्रिस हेम्सवर्थ, टेसा थॉम्पसन, लियम नीसन, एमा थॉम्पसन, रेबेका फर्ग्यूसन, कुमैल ननजियानी और रेफ स्पॉल जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे. हर कोई ये देखने को बेताब था कि बिना विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स के ये सफर कैसा रहेगा. दरअसल, ये उसी मशहूर जासूसी दुनिया की चौथी कड़ी थी और इसे नाम दिया गया था ‘मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल’.
ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी ये फ्लॉप फिल्म 3/5

अंदर के गद्दार को बेनकाब करने की जंग

इस फिल्म की कहानी हमाशे की तरह ही दूसरी दुनिया से आए एलियन्स के ईद-गिर्द घूमती है. हालांरि, इस बाक कहानी में विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स की जगह एजेंट एम (टेसा थॉम्पसन) और एजेंट एच (क्रिस हेम्सवर्थ) नजर आते हैं. दोनों का सामना एक ऐसे खतरनाक एलियन से होता है, जो पलक झपकते कोई भी रूप ले सकता है. केस की तह में जाते-जाते उन्हें महसूस होता है कि असली दुश्मन कहीं बाहर नहीं, बल्कि उनकी अपनी ही एजेंसी की चारदीवारी में छिपा बैठा है. इसके बाद दोनों दुनिया के कोने-कोने में भागते हैं, ताकि ऑर्गेनाइजेशन के अंदर छिपे उस गद्दार का पर्दाफाश करके दुनिया को बचा सकें.
ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी ये फ्लॉप फिल्म 4/5

लोगों की मिली-जुली राय और स्क्रीनप्ले की कमजोरी

जब फिल्म क्रिटिक्स का दौर शुरू हुआ तो ज्यादातर लोगों ने इसके ढीले स्क्रीनप्ले और कमजोर कहानी पर खुलकर कई सवाल उठाए. हालांकि, क्रिस हेम्सवर्थ और टेसा थॉम्पसन की आपसी केमिस्ट्री ने पर्दे पर थोड़ी बहुत राहत जरूर दी, पर वे पूरी नैया पार लगाने के लिए काफी नहीं थी. रेटिंग देने वाली मशहूर साइट IMDb पर भी इसे केवल 5.6 की एवरेज रेटिंग ही मिल सकी. नतीजा ये निकला कि दुनिया भर के सिनेमाघरों से ये फिल्म कुल मिलाकर लगभग 254 मिलियन डॉलर की कमाई ही अपने खाते में जोड़ पाई. इतना ही नहीं, 2019 की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म का नाम भी जुड़ गया.
ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी ये फ्लॉप फिल्म 5/5

अब OTT पर मिल रहा अच्छा व्यूअरशिप

इस बड़े प्रोजेक्ट को तैयार करने में पानी की तरह पैसा बहाया गया था और इसका बजट लगभग 650 से 760 करोड़ रुपये यानी करीब 94 से 110 मिलियन डॉलर के बीच रहा. हालांकि, दुनिया भर से इसने 1,750 से 1,800 करोड़ रुपये के आसपास का कारोबार किया, लेकिन प्रमोशन और बड़े खर्चों के आगे एक्सपर्ट्स ने इसे डिसपॉइंटमेंट ही माना. अगर आप इस फिल्म को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो ये भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर हिंदी भाषा में आसानी से मिल जाएगी, जिसको अभी हाल फिलहाल में ही रिलीज किया गया है. जहां इसको अच्छी खासी व्यूअरशिप भी मिल रही है.
TAGS:
OTT Trending Movie

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.