भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /रूह कंपा देने वाली सच्चाई: सिर्फ ट्विन टावर ही नहीं... 25 साल पहले 9/11 हमले ने तबाह की लाखों जिंदगियां; OTT पर दिखा वो खौफनाक मंजर

रूह कंपा देने वाली सच्चाई: सिर्फ ट्विन टावर ही नहीं... 25 साल पहले 9/11 हमले ने तबाह की लाखों जिंदगियां; OTT पर दिखा वो खौफनाक मंजर

Written ByVandana Saini
Published: Sep 12, 2026, 01:35 PM IST|Updated: Sep 12, 2026, 02:04 PM IST
joinshare
Real Crime Documentary on OTT: ओटीटी पर सच्ची घटनाओं पर बनी डॉक्यूमेंट्रीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच नेटफ्लिक्स पर आई एक खास डॉक्यूमेंट्री 9/11 हमले के बाद की वो दास्तान दिखाती है, जिसने पूरी पीढ़ी की जिंदगी बदलकर रख दी. दर्द, संघर्ष और अनसुनी सच्चाइयों से भरी यह कहानी लोगों को अंदर तक झकझोर रही है.

ओटीटी पर सच्ची घटनाओं का बढ़ता क्रेज

आजकल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्युमेंट्रीज और सीरीज की जैसे बाढ़ सी आ गई है. लोग अब फिल्मों की मनगढ़ंत या फिक्शनल कहानियों से थोड़ा बोर होने लगे हैं और अब वो सच देखना और समझना चाहते हैं, जिसने असल जिंदगी में हमारे समाज, राजनीति और इतिहास की दिशा बदल दी. यही वजह है कि नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स असल कहानियों वाले प्रोजेक्ट्स पर खूब पैसा लगा रहे हैं. इन शोज की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सिर्फ जानकारी नहीं देते, बल्कि उन इंसानों के भीतर का दर्द, संघर्ष और जज्बात सामने लाते हैं, जिन्होंने उन खौफनाक पलों को खुद अपनी आंखों से देखा और झेला है.

Turning Point Generation 9-11 On Netflix1/5

क्राइम डॉक्यूमेंट्रीज क्यों बन रही हैं पहली पसंद?

पिछले कुछ सालों में ओटीटी की दुनिया में असली क्राइम, बड़े घोटालों, सीरियल किलर्स और आतंकी वारदातों पर बनी इन्वेस्टिगेटिव सीरीज को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. लोग इन्हें इसलिए भी टकटकी लगाकर देखते हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि स्क्रीन पर दिखने वाला हर दर्द और मंजर बिल्कुल सच है. कई बार तो ये कहानियां इतनी ज्यादा खौफनाक और चौंकाने वाली होती हैं कि शो खत्म होने के बाद भी दर्शक हफ्तों तक इनके बारे में सोचते रहते हैं. ये सीरीज सिर्फ जुर्म की वारदात नहीं दिखातीं, बल्कि ये भी समझाती हैं कि उस गुनाह के पीछे के हालात क्या थे. इस तरह के कंटेंट ने ज्यूडिशियल सिस्टम और सरकारों के सामने कई असहज सवाल खड़े किए हैं.
Turning Point Generation 9-11 On Netflix2/5

9/11 की नई अनसुनी कहानी

इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक 9/11 पर वैसे तो कई फिल्में बनी हैं, लेकिन ओटीटी की नई पेशकश इसे बिल्कुल अलग नजरिए से पेश करती है. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘टर्निंग पॉइंट: जेनरेशन 9/11’ है, जिसे 2 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. मशहूर डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर ब्रायन नैपेनबर्गर के डायरेक्शन में बनी ये डॉक्यूमेंट्री दरअसल नेटफ्लिक्स की फेमस ‘टर्निंग पॉइंट’ सीरीज की चौथी कड़ी है. इस डॉक्यूमेंट्री की सबसे खास बात ये है कि ये सिर्फ 11 सितंबर के हमलों को दोबारा नहीं दोहराती, बल्कि ये पूरा फोकस उन आम लोगों और नई पीढ़ी पर रखती है, जो उस खौफनाक हादसे के साए में बड़े हुए और जिनकी पूरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई.
Turning Point Generation 9-11 On Netflix3/5

अपनों को खोने वाले बच्चों और जवानों का दर्द

इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी उन बच्चों, अमेरिकी सैनिकों, जांबाज पत्रकारों और बेबस अफगान नौजवानों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी पर आतंकी हमलों का गहरा असर पड़ा. इसमें उन मासूमों का रोता हुआ सच दिखाया गया है, जिन्होंने उस दिन अपने माता-पिता को खो दिया था. साथ ही उन जांबाज रिपोर्टर्स की कहानी भी है जिन्होंने ‘वॉर ऑन टेरर’ को कवर करते हुए अपनी पूरी जवानी बिता दी. इसके अलावा युद्ध की डरावना मंजर देखने और झेलने वाले आम अफगान लोगों की दास्तान भी रूह कंपा देती है. ये पूरी फिल्म बिल्कुल असली घटनाओं और उन लोगों के सीधे बयानों पर टिकी है, जिन्होंने इस दर्दनाक दौर को खुद अपनी आंखों से जिया है.
Turning Point Generation 9-11 On Netflix4/5

97 मिनट की ये फीचर फिल्म क्यों है अलग?

ये कोई लंबी वेब सीरीज नहीं है, बल्कि लगभग 1 घंटा 37 मिनट यानी कुल 97 मिनट की एक पूरी फीचर फिल्म (डॉक्यूमेंट्री) है. मेकर्स ने इसे किसी एपिसोड या सीजन में बांटने के बजाय एक ही हिस्से में रिलीज किया है. हालांकि, ये नेटफ्लिक्स की बड़ी ‘टर्निंग पॉइंट’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा है. इससे पहले इसी बैनर तले ‘टर्निंग पॉइंट: 9/11 एंड द वॉर ऑन टेरर’, ‘द बॉम्ब एंड द कोल्ड वॉर’ और ‘द वियतनाम वॉर’ जैसे फेमस प्रोजेक्ट्स आ चुके हैं. ये नई फिल्म न सिर्फ इतिहास के उस काले दिन की याद दिलाती है, बल्कि ये भी साफ दिखाती है कि कैसे एक घटना ने आने वाले कई दशकों तक पूरी दुनिया के भविष्य और लोगों की सोच को प्रभावित किया.
Turning Point Generation 9-11 On Netflix5/5

IMDb रेटिंग और लोगों का रिस्पॉन्स

इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी आईएमडीबी (IMDb) के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री को 6.3/10 की मजबूत रेटिंग मिली है. क्रिटिक्स और ऑडियंस ने डॉक्यूमेंट्री की इस बात के लिए खूब तारीफ की है कि ये सिर्फ तबाही का खौफ नहीं दिखाती, बल्कि उसके बाद उपजे सामाजिक और राजनीतिक हालात को बड़ी संजीदगी से समझाती है. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि डॉक्यूमेंट्री की रफ्तार बाद में थोड़ी धीमी पड़ती है, लेकिन फिर भी इसे बेहद थॉट-प्रोवोकिंग माना गया है. भारत समेत दुनिया भर के देशों में ये नेटफ्लिक्स पर हिंदी ऑडियो और हिंदी सबटाइटल के साथ आसानी से देखी जा सकती है, जहां इसे लगातार दर्शकों का भरपूर प्यार और मीडिया कवरेज मिल रहा है.
TAGS:
Real Documentary Netflix

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ललन सिंह मौन, अनंत सिंह Gone: वोटिंग से पहले तय हो गई थी कार्रवाई, MLC नतीजों से पहले हो गया निष्कासन

ललन सिंह मौन, अनंत सिंह Gone: वोटिंग से पहले तय हो गई थी कार्रवाई, MLC नतीजों से पहले हो गया निष्कासन

2

एक गलत गाड़ी, अनजान शहर और 16 दिन की तलाश! ChatGPT-Google की मदद से घर लौटीं 70 साल की रजाक बी

3

मौका पर चौका मारने अनंत सिंह से मिलने पहुंचीं नीतू सिंह, कांग्रेस के पाले में लाने की कोशिश तो नहीं!

4

दिल्ली के कारोबार पर संकट! आखिर व्यापारियों को क्यों सता रहा ₹10000 करोड़ तक के नुकसान का डर?

5

विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं: कानपुर से सीएम योगी का अखिलेश पर हमला

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.