OTT Trending Series: गांव और कस्बों की सादगी में लिपटी कहानियां दिल को छू जाती हैं. जब आम जिंदगी की छोटी-मोटी परेशानियां हंसी के ठहाकों में बदलती हैं, तो लोग खुद को किरदारों से जुड़ा पाते हैं. सोशल मैसेज और देसी मिजाज का ऐसा ही एक मजेदार सफर अब अपने नए रंग-रूप के साथ लोगों के बीच मौजूद है. क्या आपने देखी?
लोगों का दिल में बस जाती हैं ऐसी कहानियां
ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जब भी कोई सादी, जमीन से जुड़ी कहानी आती है, तो वो सीधे दिल को छू लेती है. दर्शकों को इनमें न तो कोई बनावटी तामझाम दिखता है और न ही बेवजह का ड्रामा. छोटे कस्बों की तंग गलियां, रोजमर्रा के देसी किस्से और अपने जैसे लगने वाले सीधे-सादे किरदार ही इनकी असली ताकत होते हैं. जिंदगी के आम मसलों में जब हल्की-फुल्की कॉमेडी और समाज का सच घुलता है, तो देखने वाले खुद को स्क्रीन से बांधे रखते हैं. यही सादगी लोगों को ‘अपनी सी’ लगती है और हर कोई अगले सीजन का इंतजार करने लगता है.
1/5
छोटे कस्बों की कहानियां क्यों छूती हैं दिल?
आजकल छोटे शहरों और गांवों के किस्से लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी बात ये है कि इनमें हमारे-आपके घर जैसी असली जिंदगी दिखती है. ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ जैसी सीरीज इसका जीता-जागता सबूत हैं, जिनमें जीतेंद्र कुमार जैसे कलाकारों ने सादगी से सबका दिल जीत लिया. कभी शादी-ब्याह की भागदौड़, तो कभी नौकरी-पढ़ाई की चिकचिक. कोई छोटी सी बात कब पूरे मोहल्ले का मुद्दा बन जाए, पता ही नहीं चलता. हंसी-ठहाकों के बीच ये देसी सच्चाई सीधे दिल पर असर करती है. यही वजह है कि ऐसी कहानियां खत्म होकर भी जेहन में हमेशा ताजा रहती हैं.
2/5
धड़कपुर की चौपाल और गायब हुई गाड़ी
बात उस मजेदार कहानी की है, जो 7 मार्च 2025 को पहली बार रिलीज हुई थी. टोटल 9 एपिसोड वाली इस कहानी की जमीन बिहार का एक फिक्शनल गांव ‘धड़कपुर’ है. गांव वाले इस बात से बड़े खुश थे कि पिछले 25 सालों में वहां कोई क्राइम नहीं हुआ और सब इसी का जश्न मनाने में जुटे थे. मगर तभी शादी के माहौल में नई खरीदी गई मोटरसाइकिल अचानक चोरी हो जाती है. इसके बाद तो गांव भर की सुख-शांति हवा हो गई. इस सीरीज के देसी किरदारों, ठेठ बोलचाल और हंसगुल्लों से भरे अंदाज ने सीधे लोगों के दिलों में जगह बना ली. लोगों को ठहाके लगवाने वाली इसी मशहूर सीरीज का नाम ‘दुपहिया’ है.
3/5
ठहाके लिए नए मुद्दों के साथ लौटा दूसरा सीजन
‘दुपहिया’ का दूसरा सीजन 1 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें टोटल 8 एपिसोड हैं. इस नए सीजन की कमान डायरेक्टर सोनम नायर ने संभाली है. शो में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे मंझे हुए कलाकारों ने जान फूंकी है. इस बार धड़कपुर में मोबाइल टावर लगाने की खींचतान, रोशनी की एसएससी एग्जाम, पेपर लीक का झमेला और पुलिस की नई जांच जैसे मसले कहानी को नया मोड़ देते हैं. दर्शक इस पूरी सीरीज का लुत्फ अमेजन प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं.
4/5
मिली शानदार रेटिंग्स, जीता दर्शकों का दिल
इस सीरीज के पहले भाग को ओटीटी ऑडियंस और क्रिटिर्स की ओर से ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. आंकड़ों की बात करें तो IMDb पर पूरी सीरीज की मौजूदा रेटिंग 7.4/10 दर्ज है, जबकि इसके शुरुआती 9 एपिसोड की औसत रेटिंग करीब 7.7/10 तक पहुंची थी. वहीं, दूसरे सीजन को लेकर गैजेट्स 360 पर फिलहाल 7.4/10 की रेटिंग सामने आई है. हालांकि, ओटीटी ऑडियंस की राय के साथ ये रेटिंग आगे बदल भी सकती है. शुरुआती रिव्यू में साफ दिखाई देता है कि धड़कपुर के पुराने चेहरों की वापसी और नए सामाजिक ताने-बाने ने लोगों का दिल फिर से जीत लिया है.
5/5
OTT पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही सीरीज
‘दुपहिया सीजन 2’ अपने पुराने तेवर को बरकरार रखते हुए कॉमेडी के साथ गंभीर मुद्दों को बहुत सलीके से पेश करता है. कहानी में बनवारी की जमीन पर मोबाइल टावर खड़ा करने की प्लानिंग, उस पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, रोशनी की एसएससी एग्जाम और सामने आया भर्ती घोटाला रोमांच को बढ़ाते हैं. खाकी वर्दी में पुलिस अफसर मिथिलेश मामले की तह तक पहुंचने की पूरी कोशिश करता है. टाइम्स नाउ ने इस दूसरे भाग को 3.5/5 की रेटिंग देते हुए इसे हल्का-फुल्का और हाइली रिलेवेंट बताया है. इस सीरीज के दोनों सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने के लिए उपलब्ध हैं.