संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. Zee News के स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया कि आश्रम में पुलिस को जाने की इजाजत नहीं है. एक हेड कॉन्स्टेबल ने कहा कि प्रेमानंद महाराज कैद में हैं. वहीं, लगातार लापता हो रहे लोगों के कारण न सिर्फ परिजन परेशान हैं बल्कि पुलिस की सुस्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं. जब लापता लोगों के बारे में मथुरा के एक पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र तिवारी से बात की गई तो वह Zee News के रिपोर्टर परिवेश वात्सयायन से बहस पर उतर आए. इस दौरान वो लोग भी पुलिस अधिकारी के ऑफिस में मौजूद थे, जिनके परिजन लापता हुए हैं. आइए आपको बताते हैं कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई?
Zee News रिपोर्टर- केशवानंद तड़े ये महाराज की यात्रा से गायब हुआ है.
धर्मेंद्र तिवारी-कौन से महाराज की?
रिपोर्टर-प्रेमानंद महाराज की.
रिपोर्टर- जब संभाजी नगर पुलिस आई तो आपके लोग जा नहीं पाए लेकर .क्या जांच करने देंगे उनको?
धर्मेंद्र तिवारी-कब गए हैं?
रिपोर्टर-परसों गए हैं और घुसने नहीं दिया उन्होंने क्या करेंगे? यहां से प्रॉपर रिस्पॉन्स नहीं तो वापस टीम चली गई?
रिपोर्टर- वृंदावन लापता गंज बन रहा है?
शिकायतकर्ता-अंदर घुसने नहीं देते
रिपोर्टर-फिरोजाबाद पुलिस ने FIR दर्ज की. IO नहीं आया, तो जो आश्रम के पास के थाने की पुलिस है उसकी कोई जिम्मेदारी है?
इसके बाद पुलिस अधिकारी Zee News रिपोर्टर से कैमरा बंद करने को कहने लगे. इसके बाद गहमागहमी तेज हो गई.
धर्मेंद्र तिवारी-अब इसको बंद कर दो. बहुत देर हो गई. पूरी तफ्तीश यहीं मत करो. ग्रुप में भी डाल देंगे. सिपाही भी भेज देंगे.लेकिन ये थोड़ी चलेगा.ये थोड़ी तफ्तीश करेंगे
रिपोर्टर-तफ्तीश हम नहीं करेंगे. लेकिन जिम्मेदारी तो तय होगी ना सर.
धर्मेंद्र तिवारी- जिम्मेदारी तो तय होगी. लेकिन मेरी बस जिम्मेदारी थोड़ी है. कैसी बात कर रहे हो आप? सबको तलाश मैं ही करूंगा. इनकी पुलिस कुछ ना करेगी. मैं इंडिया पुलिस हूं भाई.
रिपोर्टर-कप्तान साहब ने कहा है.जाकर SHO से बात करिए.
धर्मेंद्र तिवारी-लेकिन वीडियो बनाने के लिए थोड़ी कहा था कि जाकर उसके कार्यालय की वीडियो बनाना. नहीं नहीं भाई गलत बात है देखो.
रसिक दुलारी सुसाइड केस में बड़ी खबर, Zee News से बोले पुलिसवाले, 'आश्रम में पुलिस की नो एंट्री है..' #Vrindavan #PremanandMaharaj #Police | @RajLaveena @A_suryavanshi_ https://t.co/ht884RAt3O
— Zee News (@ZeeNews) October 5, 2026
तो पढ़ा आपने कैसे जवाब मांगने पर पुलिस अधिकारी बहस पर उतारू हो गए. जितनी मशक्कत कैमरा बंद करवाने में की गई है. अगर उतनी ही लापता लोगों और प्रेमानंद महाराज के आश्रम के अंदर शिष्य की मौत की सच्चाई तलाशने में की जाती तो अब तक कई जवाब सामने आ चुके होते. प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की 25 सितंबर को मौत हो गई थी. उन्होंने आश्रम की चौथी मंजिल से कूदकर जान दी थी. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह छत पर जाते दिख रहे हैं. 11 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की है. मथुरा पुलिस का सिर्फ इतना कहना है कि वह तथ्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.
रसिक दुलाई की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने तो हर किसी को हैरान कर दिया. उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था. उनके कमरे से कटिंग मशीन बरामद हुई है. माना जा रहा है कि इसी से प्राइवेट पार्ट काटा गया. उनके सिर में 14 टांके लगे थे. इतनी ऊंचाई से गिरने पर उनके शरीर की कई पसलियां टूटी हुई थीं. लेकिन मौत की असली वजह क्या है, यह सामने आना अभी बाकी है.