App

ZEE NEWS एक्सक्लूसिव: क्या सस्ते होंगे AI लैपटॉप और गेमिंग पीसी? ASUS इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अर्नोल्ड सू के साथ सीधी बात

जी न्यूज डिजिटल को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ASUS इंडिया (सिस्टम बिजनेस ग्रुप) के वाइस प्रेसिडेंट अर्नोल्ड सू ने बताया कि भारत में पीसी, गेमिंग और AI लैपटॉप का भविष्य किस दिशा में जा रहा है. उन्होंने खुलासा किया कि 2026 तक भारत में बिकने वाले कुल लैपटॉप में से 40 से 50 फीसदी AI पीसी होंगे.

ZEE NEWS एक्सक्लूसिव: क्या सस्ते होंगे AI लैपटॉप और गेमिंग पीसी? ASUS इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अर्नोल्ड सू के साथ सीधी बात
Image Credit: Arnold Su ASUS

आज के दौर में लैपटॉप सिर्फ ऑफिस की एक्सेल शीट भरने या पढ़ाई की पीपीटी बनाने वाला डिब्बा नहीं रह गया है. इंडिया के यूथ को अब एक ऐसा ऑल-राउंडर डिवाइस चाहिए जो पढ़ाई, ऑफिस का काम, वीडियो एडिटिंग और हैवी गेमिंग- सब कुछ एक साथ संभाल सके. लेकिन दिक्कत यह है कि गेमिंग और AI लैपटॉप के दाम दिन-ब-दिन आसमान छू रहे हैं.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नॉर्मल बजट वाले इंडियन बायर्स के हाथ में भी पावरफुल AI और गेमिंग लैपटॉप आ पाएंगे? पीसी मार्केट में आगे क्या बड़ा बदलाव आने वाला है? इन्हीं सब सवालों पर Zee News Digital ने ASUS India के वाइस प्रेसिडेंट (कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी) अर्नोल्ड सू (Arnold Su) से खास बातचीत की.

सवाल 1: गेमिंग लैपटॉप लगातार पावरफुल हो रहे हैं, पर कीमतें भी बढ़ रही हैं. क्या 60,000 से 80,000 रुपये के बजट में एक तगड़ा गेमिंग लैपटॉप मिलना मुमकिन है?
अर्नोल्ड सू: आज गेमिंग लैपटॉप की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है. यूजर्स को अब सिर्फ गेमिंग नहीं चाहिए, उन्हें तगड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, धांसू परफॉर्मेंस और कूल AI फीचर्स भी चाहिए. हालांकि, लैपटॉप में लगने वाले पार्ट्स थोड़े महंगे हो गए हैं, जिससे पूरी कीमत पर असर पड़ रहा है.

पहले RAM और SSD का खर्चा पूरे लैपटॉप की कीमत का सिर्फ 10% से 20% होता था, लेकिन अब यह बढ़कर 50% से भी ऊपर निकल गया है. इसके बावजूद, ₹60,000 से ₹80,000 का बजट ब्रैकेट हमारे लिए बेहद खास है. हालांकि इस प्राइस रेंज में सुपर-पावरफुल स्पेक्स देना थोड़ा मुश्किल जरूर हुआ है, क्योंकि कंपोनेंट्स महंगे हैं.

यूथ अब एक ऐसा डिवाइस चाहता है जो गेमिंग के साथ-साथ डेली लाइफ के बाकी काम भी निपटा दे. हमारी कोशिश हमेशा परफॉर्मेंस, कूलिंग (Thermals), कूल डिजाइन और ओवरऑल वाइब के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाने की रहती है ताकि ASUS और ROG पर ग्राहकों का भरोसा बना रहे.

सवाल 2: छोटे शहरों (Tier-2 और Tier-3) का मार्केट काफी बढ़ रहा है. वहां के बायर्स लैपटॉप में क्या देखते हैं और ASUS उनके लिए क्या प्लानिंग कर रहा है?
अर्नोल्ड सू: भारत में हमारे कुल बिजनेस का एक बहुत बड़ा हिस्सा अब टियर-2 से लेकर टियर-6 शहरों और छोटे कस्बों से आ रहा है. छोटे शहरों का यूथ अब सिर्फ सबसे सस्ता लैपटॉप नहीं ढूंढता. उन्हें एक ऐसा ऑल-इन-वन डिवाइस चाहिए जो पढ़ाई, जॉब, एंटरटेनमेंट, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन- सबमें फिट बैठ सके.

अगर लोगों को लगता है कि लैपटॉप टिकाऊ है और उसमें वैल्यू फॉर मनी मिल रही है, तो वे थोड़ा एक्स्ट्रा खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते.

इन ग्राहकों तक आसानी से पहुंचने के लिए हमने अपना नेटवर्क काफी मजबूत किया है:
* देश के 675 जिलों और 2,000 से ज्यादा तालुकाओं में हमारे 5,000 से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स मौजूद हैं.
* इसके अलावा 320 से ज्यादा ASUS Exclusive Stores और 25 से ज्यादा ROG Stores भी खुले हुए हैं.
* आसान EMI (फाइनेंसिंग): हाल ही में हमारी 'ASUS Easy Pay' स्कीम को लगभग 25-30% बायर्स ने पसंद किया है. हम 12, 18 और 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI सुविधाएं दे रहे हैं ताकि छोटे शहरों के लोग भी बिना पॉकेट पर भारी बोझ डाले प्रीमियम लैपटॉप आसानी से खरीद सकें.

सवाल 3: AI PCs अभी काफी महंगे हैं. आम लोगों के बजट में ये कब तक आएंगे और इनकी डिमांड कब बढ़ेगी?

सवाल 4: स्नैपड्रैगन जैसे ARM-बेस्ड विंडोज लैपटॉप्स ट्रेंड में हैं. क्या अगले 3-5 सालों में ARM प्रोसेसर्स, Intel और AMD (x86) को पूरी तरह रिप्लेस कर देंगे?
अर्नोल्ड सू: ARM-बेस्ड विंडोज लैपटॉप्स ने बैटरी बैकअप, कम बिजली खपत और ऑन-डिवाइस AI के मामले में बहुत बेहतरीन काम किया है. जैसे-जैसे ऐप्स इनके लिए ऑप्टिमाइज होंगे, मार्केट में इनका शेयर जरूर बढ़ेगा. लेकिन हम इसे रिप्लेसमेंट नहीं, बल्कि बायर्स के लिए एक एक्स्ट्रा ऑप्शन के रूप में देखते हैं. Intel और AMD (x86) का दबदबा भारी गेमिंग, पुराने सॉफ्टवेयर्स की कम्पैटिबिलिटी और हैवी टास्क्स में आज भी बरकरार है. भविष्य में ARM और x86 दोनों टेक्नोलॉजी साथ-साथ चलेंगी. चॉइस यूजर की होगी- जिसको लंबी बैटरी लाइफ और AI फीचर्स चाहिए वो ARM चुनेगा, और जिसे सिर्फ हैवी गेमिंग और भारी सॉफ्टवेयर्स चलाने हैं वो Intel या AMD (x86) चुन सकता है.

सवाल 5: क्या आने वाले टाइम में लैपटॉप्स एक पर्सनल AI असिस्टेंट बन जाएंगे जो प्राइवेसी बनाए रखते हुए यूजर का काम समझेंगे?
अर्नोल्ड सू: हम बिल्कुल उसी फ्यूचर की तरफ बढ़ रहे हैं जहां आपका लैपटॉप सिर्फ ऐप्स चलाने वाला एक डिब्बा नहीं रहेगा, बल्कि आपकी आदतों और काम करने के स्टाइल को समझेगा. अब AI सिर्फ आपके सवाल का जवाब नहीं देगा, बल्कि आपके दिए काम को खुद समझकर पूरा भी करेगा (इसे Agentic AI कहा जाता है).

* ASUS इसी दिशा में 'ZenniClaw Agentic AI' जैसे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रहा है जो अभी ओपन बीटा स्टेज में है.
* सबसे कूल बात यह है कि आपका सारा डेटा आपके लैपटॉप के अंदर ही प्रोसेस होगा (On-Device AI). इससे आपकी पर्सनल फाइल्स और डेटा किसी क्लाउड पर नहीं जाएगा और प्राइवेसी 100% सेफ रहेगी.

इसके साथ ही GlideX जैसी टेक्नोलॉजी से पीसी, टैबलेट और स्मार्टफोन आपस में बिना किसी झंझट के कनेक्ट हो जाते हैं. अगले 3 से 5 सालों में आपका लैपटॉप सच में आपका पर्सनल AI पार्टनर बन जाएगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More