SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

7 साल तक एक्टिंग से रहे दूर, ऑडिशन से पहले बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद, ऐसे बदली किस्मत, 'हनुमान अंश' में मिला लीड रोल

जी न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल सिन्हा के खास कार्यक्रम में फिल्म हनुमान अंश फेम एक्टर शोभिनव सत्या ने बताया है कि कैसे बाबा की आशीर्वाद से उन्हें लीड रोल मिला.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 27, 2026, 02:26 AM IST | Updated: Sep 27, 2026, 02:30 AM IST
Join

हनुमान अंश फिल्म ने साबित किया है कि कहानी अच्छी हो तो बिना प्रमोशन और बड़े स्टार्स के फिल्म सुपरहिट हो सकती है. हनुमान अंश थिएटर में धमाल मचा रही हैं. फिल्म को लोगों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म हनुमान अंश में नीम करौली बाबा की जर्नी दिखाई गई है. फिल्म में शोभिनव ने लीड रोल निभाया है. उन्होंने बताया है कि उन्हें रोल कैसे मिला.

ऑडिशन से पहले डरे हुए थे शोभिनव

डायरेक्टर ने शोभिनव को बोला कि तुम जाओ आराम करों, अगले दिन तैयार रहना. शोभिनव को रात को दिन नहीं आ रही हैं. वह काफी डरे हुए थे कि वह इस किरदार को निभा सकते हैं या नहीं. उन्हें काफी डर था कि मैं ये रोल कर पाऊंगा या नहीं. मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है. मुझे शांत किया और समझाया भी लेकिन मेरा मन काफी परेशान था. इसके बाद मैंने बाबा से बोला कि आप देख लो, यह आपका काम है, आपको पता है. उसके बाद मैंने सोने चला गया. उसके बाद सुबह उठा फिर मैंने ऑडिशन दिया.

7 साल तक एक्टिंग से रहे दूर

शोभिनव ने बताया है कि फिल्म में एक्टिंग करने से लगभग 7 साल पहले उन्होंने एक्टिंग की थी. 7 साल पहले उन्होंने थिएटर नाटक किया था. पिछले 7 साल से वह राइटिंग और डायरेक्शन पर काम कर रहे थे. ऐसे में सर ने मुझे बोला कि तुम्हें सुबह कल टेस्ट देना, लीड रोल के लिए मैं तुम्हें आजमाना चाहता हूं. लंबे ब्रेक के बाद एक्टिगं करने के ख्याल से थोड़ा परेशान किया था. वहीं डायरेक्टर विशाल को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि शोभिनव को एक्टिंग आती हैं. उन्हें शोभिनव में बाबा की झलक दिखी थी. जिसके बाद उन्होंने शोभिनव को बोला था तुम 2 दिन लेट से क्यों आए हो.

इन नियम का किया पालन

बाबा का किरदार निभाने के लिए शोभिनव ने नियम का पालन किया. उन्होंने शाकाहारी भोजन का सेवन किया. सेट पर भी केवल शाकाहारी भोजन ही खाया जाता था. इसके अलावा गाली और अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाता था. बाबा के किरदार निभाने के लिए ना केवल किरदार बल्कि खान-पान के नियम का पालन किया गया था.

200 करोड़ से ज्यादा की कमाई

फिल्म चतुर्वेदी की फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. शुरुआत में थिएटर में फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या काफी कम थी. सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी की तारीफ के बाद फिल्म सुपरहिट हो गई. 2 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की है. फिल्म अभी थिएटर में लोगों द्वारा देखी जा रही है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES