SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में अर्नब के बाद नए तूफान 'मुरासु' का अलर्ट! अगले तीन दिन आंधी-बारिश...इन जिलों में सबसे ज्यादा असर

मध्य प्रदेश में 5 नवंबर तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इसका असर जबलपुर, इंदौर, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में देखने को मिलेगा.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 02, 2026, 06:19 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 06:22 AM IST
Image Credit: MP में अर्नब के बाद नए तूफान 'मुरासु' का अलर्ट! (Photo Ai)
Join

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के बाद अब नए तूफान 'मुरासु' के कारण प्रदेश में 5 नवंबर तक आंधी और बारिश का दौर बने रहने की संभावना है. इससे पहले तूफान 'अर्नब' के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आई है, जिससे दिन के समय ठंड बढ़ गई है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जबलपुर, इंदौर, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा आज सोमवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, सीधी और सिंगरौली सहित 15 से अधिक जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है.

तापमान में गिरावट

तूफानी प्रणाली के असर से पिछले चार दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आई है. चंबल, सागर और रीवा संभागों में दिन का तापमान 5.3 से 7.7 डिग्री तक गिर गया है, जिससे दिन के समय भी ठंड का अहसास बढ़ गया है. वहीं, रात के तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की कमी आई है, जो दमोह में 14.5 डिग्री और भोपाल में 15.2 डिग्री तक पहुंच गया है.

अगले तीन दिन आंधी-बारिश

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं के कारण नवंबर के दूसरे सप्ताह से राज्य में ठंड का असर काफी बढ़ जाएगा. पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखें तो, नवंबर के दौरान ग्वालियर और उज्जैन में तापमान गिरकर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. इस साल भी नवंबर के शुरुआती हफ्तों में बारिश होने और तीसरे व चौथे सप्ताह में नए मौसमी तंत्र (weather systems) बनने के कारण ठंड के और अधिक बढ़ने की संभावना है. बारिश का यह दौर 5 नवंबर तक जारी रहने के आसार हैं.

इन जिलों में नए तूफान का असर

जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभागों के जिलों में नए तूफान का असर देखने को मिलेगा. वहीं भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभागों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश (बूंदाबांदी) होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: पंखे बंद, निकल गई रजाई; यूपी में कोहरे की एंट्री के साथ बढ़ी ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
 

सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 नवंबर को जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, सीधी और सिंगरौली में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे पहले रविवार को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES