SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गले में ₹500 की माला...हाथ में शिकायत, निगम पहुंचते ही मचा हड़कंप, ग्वालियर में रिश्वतखोरी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्वत मामले में एक अनोखे प्रदर्शन देखने को मिला. जहां एक युवक गले में 100 रुपए के नोट की माला पहनकर नगर निगम दफ्तर पहुंचा. जहां युवक ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने की मांग की है.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 06, 2026, 08:05 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 08:07 PM IST
Image Credit: Zee News
Join

ग्वालियर जिले में नगर निगम ऑफिस में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है. रिश्वत के आरोप में एक युवक अपने गले में 100 रुपए के 5 नोटों की माला पहनकर निगम दफ्तर पहुंचा है. जहां पर युवक ने कई गंभीर आरोप लगाए. मामला जैसे ही तूल पकड़ा, वैसे ही अपर आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं. वहं पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से दोषियों पर कार्रवाई और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने की मांग की है.

नोटों की माला पहने युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं. युवक का कहना है कि परिवार का मुखिया कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. युवक ने आगे कहा कि रिश्वत न देने पर पहले राशन की व्यवस्था बंद की गई, उसके बाद आयुष्मान योजना का लाभ भी मिलना बंद हो गया है.

शिकायत में क्या ?
पीड़ित कल्याण सिंह की शिकायत से पता चला है कि परिवार परिवार गरीबी रेखा की श्रेणी में आता है. वह परिवार का मुखिया है, उसका कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा है. बीमारी के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुकी है. परिवार को गरीबी रेखा के कार्ड को समग्र आईडी से लिंक कराना था. शिकायत के मुताबिक, इस प्रक्रिया के लिए उसे शारदा विहार स्तिथ निगम कार्यालय से संबंधित काम कराना था.

पीड़ित के आरोप
पीड़ित का आरोप है कि वार्ड क्रमांक-60 क्षेत्राधिकारी ऑफिस के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी ने काम करने के बदले पहले 1500 रुपये की मांग की. आर्थिक असमर्थता जताने पर 1000 रुपए देने को कहा गया. शिकायत में यह लिखा है कि बाद में 500 रुपये देने पर काम करने की बात कही गई. लेकिन रकम देने में असमर्थता जताने के बाद परिवार का राशन बंद हो गया. बाद में आयुष्मान योजना का लाभ भी रुक गया. यही वजह है कि पीड़ित युवक ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. 500 रुपये का नोट गले में लटकाकर नगर निगम पहुंच गया.

पीड़ित ने की मांग
पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में पूरे मामले की जांच की मांग की है. परिवार का कहना है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हुरावली निवासी कल्यान सिंह के इलाज के बीच सरकारी योजनाओं का लाभ बंद होना उनके लिए बड़ी परेशानी बन गया है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति से जुड़े परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है. यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर आर्थिक राशि यानी रिश्वत की मांग की गई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

जांच के दिए निर्देश
नगर निगम के अपर आयुक्त प्रदीप तोमर का कहना है कि मामला नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचने के बाद अपर आयुक्त प्रदीप ने जांच के निर्देश दिए हैं. शिकायतकर्ता ने संबंधित कर्मचारी पर लगाए गए रिश्वत मांगने के आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है. अब जांच के बाद ही यह साफ होगा कि रिश्वत की मांग के आरोपों में कितनी सच्चाई है. परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ किस वजह से नहीं मिल पाया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES