SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: चंडीगढ़-गुंटूर को पछाड़ उज्जैन बना नंबर-1, महाकाल के चरणों में पुरस्कार समर्पित

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उज्जैन ने बाजी मारी है. इसके लिए दिल्ली में सम्मानित भी किया गया. दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बाबा महाकाल के चरणों में अर्पित किया.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 12, 2026, 09:32 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 09:43 PM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन ने स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन ने पहला स्थान हासिल किया है. चंडीगढ़ और गुंटूर जैसे शहरों को पीछे छोड़कर मिले इस राष्ट्रीय सम्मान को लेकर शहर में खुशी का माहौल है.

इस बड़ी उपलब्धि के बाद गुरुवार को दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटे महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व सफाई मित्र शाम 4 बजे नीलकंठ द्वार पर इकट्ठे हुए. यहां से सभी सम्मान लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के चरणों में पुरस्कार समर्पित किया. इस दौरान सफाई मित्रों की टीम भी मौजूद रही.

क्या बोले नगर निगम आयुक्त ?

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे उज्जैन की मेहनत का परिणाम है. सफाई मित्रों के परिश्रम, जनप्रतिनिधियों के प्रोत्साहन, मीडिया की जागरूकता और शहरवासियों के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है. उन्होंने बताया कि एमआर-5 और गोंदिया क्षेत्र में कचरे के बड़े ढेर हटाना भी स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन के लिए महत्वपूर्ण रहा.

सफाई मित्रों को दिया बड़ा श्रेय

वहीं महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि इस सम्मान का सबसे बड़ा श्रेय सफाई मित्रों को जाता है, जिनकी दिन-रात की मेहनत से उज्जैन को देश में पहला स्थान मिला है. उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के प्रत्येक नागरिक का भी आभार जताया. महापौर ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से उज्जैन को यह उपलब्धि मिली है, इसलिए सबसे पहले यह सम्मान उनके चरणों में अर्पित किया गया है.

निगम आयुक्त की लोगों से अपील

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने शहरवासियों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, डस्टबिन का इस्तेमाल करें और कचरा केवल कचरा गाड़ी में ही डालें. उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली जिम्मेदारी है. वहीं महापौर ने आने वाले सिंहस्थ-2028 को लेकर भी स्वच्छता बनाए रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से उज्जैन को आगे भी स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः दूध-छाछ से लेकर पोहा तक...महाकाल मंदिर में अब लाइन में ही मिलेगा प्रसाद, जानिए किस मौसम में क्या मिलेगा?

2019 में भी मिला था पहला स्थान

उज्जैन स्वच्छता के क्षेत्र में देश में पहला स्थान पहले भी हासिल कर चुका है. साल 2019 में तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया था. इससे पहले साल 2017 में शहर को ऑल इंडिया रैंकिंग में 12वां और 2018 में 17वीं स्थान मिला था. 2024-25 में भी उज्जैन सुपर स्वच्छ लीग में शामिल रहा.

(रिपोर्टः अनिमेष सिंह, उज्जैन)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES