SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन पहुंचीं दो भैंसें, यात्रियों के बीच कर दिया 'गोबर', वीडियो वायरल

Rani Kamlapati Station Viral Video: सोशल मीडिया पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दो भैंसें प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच आराम से घूमती हुई दिखाई दे रही हैं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 07, 2026, 10:12 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 10:38 AM IST
Image Credit: 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन पहुंचीं दो भैंसें
Join

भोपाल के वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है. लगभग ₹450 करोड़ की लागत से बने इस हाई-टेक स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दो भैंसें बेफिक्र होकर घूमती हुई देखी गईं. ट्रेनों और यात्रियों की भीड़ के बीच प्लेटफॉर्म पर घूमती इन भैंसों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का दावा करने वाले स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं.

रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचीं दो भैंसें
वायरल वीडियो में दो भैंसों को साफ तौर पर प्लेटफॉर्म पर बेफिक्र घूमते हुए देखा जा सकता है. वहां मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ के बीच से गुजरते हुए, वे पटरियों पर खड़ी ट्रेन तक पहुंच जाती हैं. यह नजारा देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री हैरान रह गए. शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और यात्रियों का आना-जाना चल रहा था. प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह गोबर भी बिखरा हुआ दिखाई दे रहा था.

 

 

इस घटना ने स्टेशन प्रशासन और वहां की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आमतौर पर यह दावा किया जाता है कि स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े नियम और एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू हैं. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि इतने बड़े और आधुनिक स्टेशन पर मवेशी सुरक्षा घेरा तोड़कर प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंच गए. यह लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है.

स्टेशन प्रशासन ने क्या कहा?
स्टेशन प्रशासन के अनुसार, स्टेशन को चारों तरफ से सुरक्षित कर दिया गया है, लेकिन आने-जाने के कुछ रास्ते अभी भी खुले हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इन्हीं रास्तों से मवेशी स्टेशन परिसर में आ रहे हैं.

पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
बता दें कि इस स्टेशन का उद्घाटन 15 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इसे मध्य प्रदेश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन कहा जाता है. यहां 84x36 मीटर का AC हॉल, 700 से ज्यादा यात्रियों के बैठने की जगह, 11 एस्केलेटर, 6 लिफ्ट और 3 ट्रैवलेटर हैं. साथ ही फूड कोर्ट, शॉपिंग जोन, AC वेटिंग हॉल, डॉरमेट्री और VIP लाउंज जैसी कई सुविधाएं हैं. पूरे स्टेशन पर 160 से ज्यादा CCTV कैमरे भी लगे हैं और आने-जाने के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं. इतनी सुविधाओं और सुरक्षा के बावजूद प्लेटफॉर्म पर भैंसों का घूमना कई सवाल खड़े कर रहा है.

इस अल्ट्रा-मॉडर्न स्टेशन पर जहां एयरपोर्ट जैसी वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मौजूद हैं, मवेशियों का बेरोकटोक घूमना सुरक्षा में बड़ी चूक को दिखाता है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, अब यह देखना बाकी है कि रेलवे प्रशासन इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES