TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस के शिकंजे से भागने लगा आरोपी, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी घायल हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
देवास में टीआई दिलीप पुरी को वाहन से कुचलने के मामले में आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को पुलिस की तरफ से खातेगांव थाने ले जाया जा रहा था. इसी दौरान बरोठा मार्ग पर आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की थी.
आरोपी की इस हरकत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. जिसमें गजेंद्र उर्फ अक्कू घायल हो गया है. पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है. टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
अलीराजपुर से किया था गिरफ्तार
बता दें कि दिलीप पुरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने अलीराजपुर जिले से गजेंद्र उर्फ अक्कू और क्लीनर धीरजा उर्फ धीरज को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद देवास पुलिस की विशेष टीम दोनों को लेकर देवास के लिए जा रही थी. इसी दौरान बरोठा मार्ग पर दोंनों आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की. इस वजह से पुलिस को शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा.
ये भी पढ़ेंः 'दोषियों को फांसी हो...', शहीद TI की पत्नी कविता पुरी का छलका दर्द, सरकार के सामने रखी कई मांगे
पुलिस टीमें कई जिलों में डाले डेरा
इस कार्रवाई से साफ पता चलता है कि पुलिस दिलीप पुरी हत्या मामले में किसी भी आरोपी को बख्शने के मूड में नहीं है. हालांकि, मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद भी देवास पुलिस का ऑपरेशन थमा नहीं है. देवास पुलिस की टीमें अभी भी आलीराजपुर और आसपास के जिलों में डेरा डाले हुए हैं और इस हत्याकांड से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं. पुलिस के इस कड़े एक्शन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पूरे षड्यंत्र और हत्याकांड से जुड़े बाकी राज भी से पर से पर्दा उठ जाएगा.