SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दोस्ती के जाल में फंसाकर छात्रा से दुष्कर्म, फिर घर से 2 लाख और जेवर ले उड़ा, मां ने पूछा तो सामने आई सच्चाई

ग्वालियर में 12वीं की नाबालिग छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 01, 2026, 12:07 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 12:11 PM IST
Image Credit: दोस्ती के जाल में फंसाकर छात्रा से दुष्कर्म- (फाइल फोटो)
Join

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ऑनलाइन दोस्ती और अपराध का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. यहां ऑनलाइन दोस्ती करने के बाद एक सनकी युवक ने न केवल एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ रेप किया, बल्कि उसके घर से 2 लाख रुपये नकद और पुश्तैनी सोने के गहने भी चुरा लिए. जब ​​पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो पीड़िता की मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. पॉक्सो (POCSO) कोर्ट के कड़े रुख और निर्देशों के बाद बहोड़ापुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

दोस्ती के जाल में फंसाकर छात्रा से दुष्कर्म

दरअसल,  यह घटना 15 जनवरी 2026 की है. यहां बहोड़ापुर में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा सोशल मीडिया के जरिए आरोपी नितेश शर्मा के संपर्क में आई थी और दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के जरिए बातचीत होती रही. आरोपी ने छात्रा से अपने प्यार का इजहार किया. इसके बाद 15 जनवरी 2026 की दोपहर को जब पीड़िता की मां काम पर गई हुई थीं, तक नितेश अपने एक साथी के साथ घर में घुस आया और नाबालिग के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं. इस घटना से सदमे में आई पीड़िता ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया. 27 फरवरी 2026 को आरोपी ने उसे फिर से घर पर अकेला पाकर घर में प्रवेश किया और एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें: दमोह दुष्कर्म केस: घर से खेलने निकली 14 साल की बच्ची, देर रात लौटी तो परिजनों को सुनाई आपबीती
 

मां ने पूछा तो सामने आई सच्चाई

पीड़िता पक्ष का आरोप है कि जाते समय आरोपी घर में रखे 2 लाख रुपये नकद और सोने की पुश्तैनी बालियां जबरन अपने साथ ले गया. बाद में जब लड़की की मां ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो पीड़िता ने रोते हुए पूरी घटना बताई. इसके बाद नाबालिग छात्रा की मां शिकायत दर्ज कराने के लिए बहोड़ापुर  थाने गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. निराश होकर पीड़िता की मां ने एक वकील के जरिए विशेष पॉक्सो (POCSO) कोर्ट में औपचारिक शिकायत (याचिका) दायर की.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने BNSS की धारा 175(3) का इस्तेमाल करते हुए पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने और जांच शुरू करने का आदेश दिया. इसके बाद अदालत के निर्देश पर अमल करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी नितेश शर्मा के साथ-साथ उसके पिता, माता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. ASP जयराज कुबेर ने बताया, POCSO अदालत से मिले आदेश का पालन करते हुए, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

करतार सिंह राजपूत की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES