App

त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: भोपाल से यूपी-बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति (भोपाल) और दानापुर के बीच हफ्ते में दो बार चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन कुल 22 फेरे लगाएगी.

त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: भोपाल से यूपी-बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
Image Credit: AI जनरेटेड फोटो

यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान भोपाल से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने एक अहम कदम उठाया है. रेलवे प्रशासन ने रानी कमलापति (भोपाल) और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जो हफ्ते में दो बार चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन कुल 22 फेरे लगाएगी यानी दोनों तरफ से 11-11 फेरे.

रानी कमलापति से दानापुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 14:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:15 बजे दानापुर पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक हर मंगलवार और शनिवार को सुबह 11:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.

यहां रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन 24 कोच वाली होगी और रास्ते में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी. यह सेवा भोपाल और मध्य प्रदेश में रहने वाले UP और बिहार के हजारों कामकाजी लोगों, छात्रों और परिवारों को त्योहारों के मौसम में सुविधाजनक यात्रा और कन्फर्म सीट का एक बेहतर विकल्प देगी.

यात्रियों को मिलेगी सुविधा
इसके अलावा भोपाल मंडल से 10 प्रमुख राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इस पहल के तहत मध्य प्रदेश के लगभग 30 रेलवे स्टेशनों (छोटे और बड़े दोनों) को इन स्पेशल ट्रेनों के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिससे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी.

मुंबई रूट पर खास व्यवस्था
मुंबई रूट पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए सुल्तानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) तक स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है. ये ट्रेनें भोपाल मंडल के मुख्य स्टेशनों बीना, रानी कमलापति और इटारसी से होकर गुजरेंगी. हर दिशा में चार राउंड ट्रिप (आने-जाने की यात्रा) तय होने से भोपाल मंडल के इन तीन प्रमुख स्टेशनों को मुंबई के लिए कुल 16 अतिरिक्त वन-वे ट्रिप का फ़ायदा मिलेगा. रेलवे की इस पहल से त्योहारों के मौसम में रेगुलर ट्रेनों में सीटों के लिए होने वाली भीड़ कम होगी और यात्रियों के लिए यात्रा का इंतजाम करना आसान हो जाएगा.

वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत
इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से न सिर्फ दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि लंबी वेटिंग लिस्ट से भी काफी राहत मिलेगी. अगर आप भी इस त्योहार के सीजन में घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC ऐप या रेलवे काउंटर से बिना देरी किए इन स्पेशल ट्रेनों में अपनी सीट बुक कर सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो