भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मध्य-प्रदेश
  • /'मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा', दिग्विजय सिंह का सनातन पर बयान, वोट चोरी पर भी बोले

'मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा', दिग्विजय सिंह का सनातन पर बयान, वोट चोरी पर भी बोले

शाजापुर में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे कभी भी हिंदुत्व के समर्थक नहीं रहे हैं, क्योंकि हिंदुत्व सावरकर की देन है और इसका हजारों साल पुराने सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है.

Written ByRanjana Kahar
Published: Oct 25, 2026, 01:41 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 01:44 PM IST
joinshare
'मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा', दिग्विजय सिंह का सनातन पर बयान, वोट चोरी पर भी बोले
Image Credit: दिग्विजय सिंह का सनातन पर बयान- (File Photo)

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदुत्व, सनातन धर्म, संविधान और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वे कभी भी हिंदुत्व के समर्थक नहीं रहे हैं और न ही कभी होंगे, क्योंकि इसका सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने बताया कि सनातन धर्म हजारों साल पुराना है, जबकि हिंदुत्व शब्द सावरकर ने दिया था. सनातन धर्म में कड़वाहट या नफरत के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे हमेशा से सांप्रदायिक सद्भाव के पक्षधर रहे हैं.

'आज संविधान खतरे में है'

देश के मौजूदा माहौल पर चिंता जताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, आज संविधान खतरे में है और नागरिकता के अधिकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. संविधान हर व्यक्ति को देश का नागरिक होने और वोट देने का अधिकार देता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करे कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो. चुनाव आयोग के पास यह तय करने का अधिकार नहीं है कि कौन भारत का नागरिक है और कौन नहीं.

मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि नोट चोरी और वोट चोरी दोनों मामलों में ज्ञानेश कुमार की भूमिका है.  इसके अलावा उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और नागरिकों के मतदान के अधिकार की सुरक्षा को लेकर भी अपनी चिंताएं जताईं.

सांप्रदायिक सद्भाव पर दिया जोर

साम्प्रदायिक सद्भाव पर जोर देते हुए दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व के बीच अंतर स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का आधार नफरत या  कटुता नहीं, बल्कि सद्भाव है. उन्होंने आगे कहा कि वे हमेशा से साम्प्रदायिक सद्भाव के समर्थक रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'गरीब को परेशान किया तो नौकरी के लायक नहीं रहोगे', मंत्री ने मंच से अफसरों को लगाई फटकार, SDM से किए सवाल-जवाब
 

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के बारे में

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के पावन अवसर पर शुरू हुई.  950 किलोमीटर से अधिक लंबी यह पदयात्रा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से आरंभ होकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में संपन्न होगी.  इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं आस्था, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाना है.

शाजापुर से मनोज जैन की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
MP News