App

400 बेड, 600 से ज्यादा मरीज, 11000 के पार OPD, गलियारे में चल रहा इलाज, सतना अस्पताल में क्यों बिगड़ रहे हालात?

Satna News: सतना के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. बताया जाता है कि अस्पताल में सिर्फ 400 बेड हैं, लेकिन 600 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रही है. आलम यह है कि मरीजों को गलियारे में लिटाकर इलाज किया जा रहा है.

400 बेड, 600 से ज्यादा मरीज, 11000 के पार OPD, गलियारे में चल रहा इलाज, सतना अस्पताल में क्यों बिगड़ रहे हालात?
Image Credit: Satna District Hospital

Satna Hospital News: मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार दबाव बढ़ता ही जा रही है. पिछले 10 दिनों के अंदर जिला अस्पताल में OPD मरीजों की संख्या 11 हजार पार पहुंच गई है. दरअसल, इस अस्पताल में सिर्फ 400 बेड हैं, लेकिन 600 से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया गया है. वार्डों में जगह नहीं बची तो मरीजों को जमीन और गैलरी में मैट्रेस डालकर लिटाना पड़ रहा है. बारिश में बुखार, सर्दी-जुकाम और उल्टी-दस्त के मरीज तेजी से बढ़े हैं. यही वजह है कि सतना अस्पताल में हालात बिगड़ रहे हैं.

बता दें कि, पिछले 10 दिनों के अंदर जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है. बात करें 7 सितंबर की तो इस दिन अस्पताल की OPD में 1936 मरीज पहुंचे थे. इसके बाद 8 सितंबर को 1671 और 9 सितंबर को करीब 1600 मरीज आए. IPD में 10 दिन के दौरान लगभग 2000 मरीज भर्ती हुए. 7 सितंबर को 280, 8 सितंबर को 238 और 9 सितंबर को 208 मरीज भर्ती किए गए. बाढ़ के बाद चित्रकूट, पन्ना, छतरपुर, शहडोल और यूपी के बांदा तक से मरीज सतना पहुंच रहे हैं. इससे सतना जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव और बढ़ गया है. लोग इलाज, बेड और स्टाफ को लेकर चिंता जता रहे हैं. है.

स्टाफ की कमी से बढ़ी परेशानी
नर्सिंग स्टाफ की कमी भी बड़ी वजह बनी हुई है. 600 मरीजों पर सतना जिला अस्पताल में सिर्फ 130 नर्सिंग स्टाफ तैनात है, जबकि स्वीकृत पद 185 हैं. जरूरत के मुकाबले स्टाफ कम है और मरीजों की संख्या ज्यादा बनी हुई है. सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह का कहना है कि अस्पताल में रोज 1500-2000 मरीज आ रहे हैं. बेड भर जाने पर मजबूरी में गैलरी में मैट्रेस डालकर इलाज करना पड़ रहा है. सतना स्वास्थ्य विभाग के सामने भीड़ संभालना बड़ी चुनौती बनी हुई है. बारिश और बाढ़ के बाद बढ़ी बीमारी के बीच सतना जिले में अस्पताल व्यवस्था पर पूरी तरह चरमराई हुई है.

हर रोज कितने मरीज पहुंच रहे
सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल के पास 400 बेड ही हैं, जबकि रोजाना 1500-2000 मरीज पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि मजबूरी में गैलरी में मैट्रेस डालकर इलाज किया जा रहा है. स्टाफ की कमी को लेकर पत्र लिखा गया है. अस्पताल के लिए 150 बेड का अस्पताल भी बन रहा है, लेकिन उसे तैयार होने में समय लगेगा. डॉ. अमर सिंह ने मरीजों को हुई परेशानी पर क्षमा मांगी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More