App

'दुर्गा बनो-काली बनो, कभी न बुर्के वाली बनो...', यात्रा के तीसरे दिन पं. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, जानें कहां-कहां से होकर गुजरेगा रथ?

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा बुंदेलखंड इलाके के 5 जिलों से होकर गुजर रही है. तीसरे दिन दमोह में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान उन्होंने हिंदू बेटियों से बड़ी अपील करते हुए बड़ा बयान दिया है.

'दुर्गा बनो-काली बनो, कभी न बुर्के वाली बनो...', यात्रा के तीसरे दिन पं. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, जानें कहां-कहां से होकर गुजरेगा रथ?
Image Credit: ZEE NEWS

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की इन दिनों सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा तीसरे दिन दमोह जिले पहुंची. जहां पटेरा में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. इतना ही नहीं, यहां पर लोगों ने JCB पर चढ़कर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर फूल भी बरसाए. उन्होंने रथ पर खड़े होकर लोगों को संबोधित भी किया. इस दौरान उन्होंने हिंदू लड़कियों को लेकर बड़ा बयान दिया है.

दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के जरिए हिंदू सनातनियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं. उन्होंने दमोह में यात्रा के दौरान हिंदू बहन-बेटियों से अपील करते हुए एक बड़ा बयान दिया है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि 'दुर्गा बनो, काली बनो लेकिन कभी न बुर्के वाली बनो.'

लव जिहाद से जोड़ा जा रहा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. लोग इसे लव जिहाद से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, उन्होंने हिंदुओं को लेकर यह कोई पहली बार बयान नहीं दिया है. वह हमेशा हिंदूओं को एकजुट करने के लिए कथाएं-यात्राएं करते रहते हैं. उन्होंने दमोह में एक बार फिर से बहन-बेटियों को लेकर बयान दिया है.

कितने जिलों से गुजरेगी यात्रा
पं. धीरेंद्र शास्त्री की यह सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा मध्य प्रदेश के बुदेलखंड इलाके के 5 जिलों से होकर गुजर रही है. 11 अक्टूबर को छतरपुर के बागेश्वर धाम से शुरू होकर, पन्ना, दमोह, सागर से होते हुए टीकमगढ़ 15 अक्टूबर को पहुंचेगी. जहां पर इस यात्रा का समापन होगा. दरअसल, इस यात्रा का आज तीसरा दिन है. वहीं दमोह में भव्य स्वागत किया गया.

दमोह में लोगों की भारी भीड़
सबसे खास बात यह थी, कि दमोह में सनातन हिंदू एकता यात्रा के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. यहां पर लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचे हुए थे. लोगों का मानना है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं को एकजुट करने में लगे हुए हैं. इससे पहले भी उन्होंने कई यात्राएं निकाल चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः किसी का मंगलसूत्र तो किसी की सोने की चेन चोरी, पं. धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में दर्जनों लोग बने शिकार, थाने पहुंचे पीड़ित

कब-कब निकाली थी यात्राएं?
इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने 7 नवंबर 2025 से लेकर 16 नवंबर 2025 तक 10 दिवसीय यात्रा निकाली थी. जो दिल्ली के छतरपुर से होकर हरियाणा होते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन तक लगभग 170 किमी तक चली थी. उससे पहले उन्होंने 21 नवंबर 2024 को एक और यात्रा निकाली थी, जो कि बागेश्वर धाम से लेकर ओरछा तक 160 किमी की यात्रा 9 दिनों में पूरी की थी. इस यात्रा के दौरान 'जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई' का बड़ा संदेश भी गया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More