SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'किसान 3 महीने मेहनत करते, 9 महीना राजश्री-बोतल और ताश में बीतता है...' रीवा सांसद के बयान पर मचा भारी बवाल

हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले रीवा से बीजेपी के सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 10, 2026, 10:58 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:03 AM IST
Image Credit: बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी
Join

मध्य प्रदेश की राजनीति में अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रीवा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. मऊगंज जिले में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए उन्होंने किसानों को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी. उन्होंने कहा कि किसान साल में केवल तीन महीने ही मेहनत करते हैं, जबकि बाकी के नौ महीने ताश खेलने, राजश्री खाने और शराब की बोतलों में अपना समय बिताते हैं.

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर बहस छिड़ गई है. एक तरफ सांसद की टिप्पणी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ किसान संगठनों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है. सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा दिया है.

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के वीडियो में क्या?

गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि अब के किसान पहले के किसानों जैसे नहीं रह गए हैं और वे काफी बदल गए हैं. अब के किसान आराम पसंद करने लगे हैं. इसके बाद उन्होंने सवाल किया, 'किसान 3 महीने मेहनत करते हैं, बाकी के 9 महीने क्या करते हैं?' फिर कार्यक्रम में मौजूद के शख्स ने पीछे से जवाब दिया, 'ताश खेलते हैं.' इसके बाद सांसद जनार्दन मिश्रा ने बात को आगे बढ़ाया और कहा, 'आज का किसान 3 महीने मेहनत करता है और बाकी 9 महीने ताश, राजश्री, बोतल, चोंगी और जय भोले चढ़ाता है.'

ये भी पढ़ें- MP में बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का नया सड़क नेटवर्क होगा तैयार; CM मोहन यादव ने बताया पूरा प्लान

किसानों की मेहनत और उनकी परिस्थितियों को किया नजरअंदाज?

खेती-किसानी में दिन-रात मेहनत करने वाले किसानों को लेकर दिए गए इस बयान को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सांसद ने किसानों की मेहनत और उनकी वास्तविक परिस्थितियों को नजरअंदाज कर दिया. फिलहाल सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. वह खेती में घटती आमदनी और मुनाफे पर अपनी बात रख रहे थे और कहा कि खेली में अब कुछ नहीं बचा है. हालांकि, इस पर अब तक उनकी तरफ से कोई सफाई नहीं आई है. (इनपुट- अजय मिश्रा)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES