SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फोन पर निजी बातें, घर के बाहर चॉकलेट लेकर खड़े रहते थे HOD, रीवा मेडिकल कॉलेज यौन उत्पीड़न केस में बड़ी कार्रवाई

रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद डॉ. मनोज इंदुलकर को HOD पद से हटा दिया गया है. जूनियर डॉक्टर आरोपी के खिलाफ FIR की मांग को लेकर धरने पर हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 16, 2026, 13:43 IST | Updated: Nov 16, 2026, 13:49 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. मामले में कार्रवाई करते हुए डॉ. मनोज इंदुलकर को विभागाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह डॉ. अनुराग चौरसिया को विभागाध्यक्ष बनाया गया है.

छात्रा ने आरोप लगाया था कि विभागाध्यक्ष उसके कपड़ों पर टिप्पणी करते थे. फोन पर उसकी तारीफ करते हुए निजी बातें भी कहते थे. यहां तक कि घर के बाहर चॉकलेट लेकर खड़े रहते थे. कई बार उसका पीछा भी किया. छात्रा ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई है. इतना ही नहीं, उसे आत्महत्या जैसे ख्याल आने लगे थे.

छात्रा ने क्या जताई है आशंका ?

छात्रा ने यह भी आशंका जताई है कि इससे पहले भी कई छात्राओं के साथ इस तरह की हरकतें हुई होंगी, लेकिन डर के चलते किसी ने आवाज नहीं उठाई. छात्रा ने बताया कि वह इसलिए सामने आई है, ताकि भविष्य में किसी दूसरी छात्रा के साथ ऐसा न हो.

जूनियर डॉक्टर भी समर्थन में उतरे

वहीं, संबंधित विभागाध्यक्ष को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर भी छात्रा के समर्थन में उतर आए. जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के डॉक्टरों ने संजय गांधी अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. डॉक्टरों की मांग है कि आरोपी डॉक्टर को विभागाध्यक्ष पद से हटाने के साथ उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया जाए.

ये भी पढ़ेंः पुणे से आई एयर होस्टेस का MP-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मर्डर, लूट के लिए नकाबपोशों ने पीठ पर किए 4 वार! दोनों राज्यों में हड़कंप

इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर गर्ग के साथ जूनियर डॉक्टरों की बैठक भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य ड्यूटी और शैक्षणिक गतिविधियों से खुद को अलग कर धरना जारी रखा.

ये भी पढ़ेंः विदिशा में नाबालिग से दरिंदगीः POCSO समेत कई धाराओं में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस की अपील

चार सदस्यीय समिति का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. समिति को तीन दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का समय दिया गया है.

डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच समिति गठित की गई है. अभी तक संबंधित डॉक्टर मनोज इंदुलकर का पक्ष नहीं लिया गया है. जांच के दौरान उनका पक्ष भी सुना जाएगा. उन्होंने बताया कि डॉ. मनोज इंदुलकर पहले से ही 16 नवंबर से 28 नवंबर तक अर्जित अवकाश पर हैं.

(रिपोर्टः अजय मिश्रा, रीवा)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES