SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रीवा में गुंडागर्दी: बेखौफ बदमाशों ने थार सवार युवकों पर की फायरिंग! फिर लाठी-डंडों से पीटा, 5 घायल

Rewa News: रीवा में बोलेरो में सवार बदमाशों ने थार कार में जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला किया. हमलावरों ने पहले अपनी गाड़ी से थार को दो बार टक्कर मारी, फिर पिस्टल निकालकर फायरिंग की और गाड़ी में सवार लोगों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 29, 2026, 07:34 AM IST | Updated: Sep 29, 2026, 07:36 AM IST
Image Credit: रीवा में गुंडागर्दी!
Join

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बेखौफ अपराधियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. रविवार रात समान थाना क्षेत्र में लैंडमार्क होटल और गडरिया मोड़ के पास बोलेरो में सवार बदमाशों ने थार गाड़ी में जा रहे युवकों के एक समूह को निशाना बनाया. दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई. बदमाशों ने युवकों की बेरहमी से पिटाई की और थार गाड़ी में जमकर तोड़-फोड़ की. इस झड़प में पांच युवक घायल हो गए. एक युवक की हालत संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे नागपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

बेखौफ बदमाशों ने थार सवार युवकों पर की फायरिंग
पीड़ित अनुप तिवारी उर्फ ​​मंटू ने आरोप लगाते हुए बताया कि,  वह रविवार रात दोस्तों के साथ थार में सवार होकर खाना खाने गए थे. लौटते समय, समान पुलिस स्टेशन इलाके में लैंडमार्क होटल के पास गड़रिया मोड़ पर एक बोलेरो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. थोड़ी देर बाद, जब वे लैंडमार्क होटल के पास पहुंचे तो उसी बोलेरो ने उन्हें फिर से टक्कर मारी. थोड़ी दूर आगे बोलेरो में सवार लोगों लगभग आधा दर्जन लोगों का एक समूह ने अपनी खिड़कियां नीचे कीं पिस्टल लहराईं और फायरिंग की. फिर उन्होंने अपनी गाड़ी से रास्ता रोककर रुकने पर मजबूर किया और गाली-गलौज के बीच लाठियों और डंडों से उन पर हमला करना शुरू कर दिया, साथ ही गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की.

हमले में पांच युवक घायल
बदमाशों के हमले में पांच युवक घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर है और उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है. हमले में शामिल आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनमें से कुछ जिला बदर के भी आरोपी है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं.

आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस
इस बीच, समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पांच लोग घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल थे और उन्हें संजय गांधी अस्पताल में इलाज दिया गया. आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस की गश्त पर सवाल
शहर में अपराधियों की बढ़ती हिम्मत और कानून-व्यवस्था की मौजूदा हालत बहुत चिंताजनक है. आदतन अपराधियों और जिले से निकाले गए लोगों द्वारा खुलेआम गोलीबारी और हमले की घटनाएं पुलिस की गश्त और सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. अब यह देखना बाकी है कि पुलिस कितनी जल्दी इन फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर पाती है और घायलों को न्याय दिला पाती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES