SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

13 क्रेन, 12 पोकलेन और 184 गोताखोर...भोपाल में गणेश विसर्जन को लेकर खास तैयारी, 7 घाटों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

Bhopal News: भोपाल में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर के सात प्रमुख घाटों पर 13 क्रेन, 12 पोकलेन मशीनें और 184 गोताखोर तैनात किए गए हैं. इसके अलावा लाइफ जैकेट और ट्यूब की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 24, 2026, 08:42 AM IST | Updated: Sep 24, 2026, 08:47 AM IST
Image Credit: भोपाल में गणेश विसर्जन को लेकर खास तैयारी
Join

राजधानी भोपाल में गणेश उत्सव के समापन के साथ ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डोल ग्यारस के दिन से शुरू हुआ प्रतिमा विसर्जन का यह सिलसिला अनंत चतुर्दशी तक लगातार जारी रहेगा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े और व्यापक इंतजाम किए हैं. नगर निगम दो दर्जन से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाएगा. जब प्रतिमाएं इन स्टॉलों पर पहुंचेंगी, तो निगम सामूहिक विसर्जन करेगा.

अप्रिय घटना को रोकने के लिए 
नगर निगम और पुलिस ने विसर्जन के दौरान घाटों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एक योजना बनाई है. सभी घाटों पर लाइफ जैकेट और ट्यूब जैसे बचाव के साधनों के साथ कर्मचारी तैनात किए जाएंगे और लोगों को पानी में जाने से रोका जाएगा. जब विसर्जन जुलूस में लोग घाटों पर पहुंचेंगे, तो सुरक्षा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती होगी. इस काम के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने पहले ही तैयारियां कर ली हैं.

7 घाटों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम
शहर के सात प्रमुख घाटों पर विसर्जन की व्यवस्था की गई है. मूर्तियों का सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित करने के लिए 13 क्रेन और 12 पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं. इसके अलावा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 184 गोताखोर तैनात किए गए हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर लाइफ जैकेट और ट्यूब भी उपलब्ध कराए गए हैं.  नगर निगम की ओर से शहर में 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाए जाएंगे. श्रद्धालु इन स्टॉलों तक गणेश प्रतिमाएं पहुंचा सकेंगे. इसके बाद नगर निगम की टीम सामूहिक विसर्जन करेगी. इस उपाय से प्रमुख घाटों पर भीड़ और मूर्तियों की संख्या को प्रबंधित करने में मदद मिलेगी.

पुलिस- प्रशासन अलर्ट
गणेश विसर्जन के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. खटलापुरा, प्रेमपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम, शाहपुरा और आर्च ब्रिज घाट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस कंट्रोल रूम से भी इन घाटों पर नजर रखी जा रही है. इन 7 घाटों पर पिछले दो दिनों में 1500 से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है. सुरक्षा के लिए घाटों पर नगर निगम की टीमें लाइफ जैकेट, रस्सी, ट्यूब और साउंड सिस्टम के साथ तैनात हैं. साथ ही तैराक और गोताखोर भी मौजूद रहेंगे. पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी प्रक्रिया के दौरान अलर्ट पर हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES