App

'ड्यूटी के बाद रोककर गोदाम में ले गए...', युवती ने गैंगरेप के लगाए आरोप, ग्वालियर में ई-कॉमर्स कंपनी के दो संचालकों पर केस

ग्वालियर में एक युवती जिस कंपनी में काम कर रही थी, उसने उसी कंपनी के संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

'ड्यूटी के बाद रोककर गोदाम में ले गए...', युवती ने गैंगरेप के लगाए आरोप, ग्वालियर में ई-कॉमर्स कंपनी के दो संचालकों पर केस
Image Credit: Zee Media

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ई-कॉमर्स में काम करने वाली एक नाबालिग युवती ने गैंगरेप के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पीड़िता के मुताबिक, कंपनी के दो संचालकों ने दुष्कर्म कर जान से माने की धमकी देने की भी बात कही है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, पुलिस ने  शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

दरअसल, यह मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोला थाना इलाके के पटरी रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती है. पीड़िता ने बताया कि कंपनी फ्लिपकार्ट से जुड़ी हुई है. आगे बताया कि वह सुबह से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी करती है. 17 सितंबर को वह जब ड्यूटी पूरी करके घर जाने की तैयारी कर रही थी. तभी इस वारदात को अंजाम दिया है.

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने बताया कि कंपनी के संचालक रॉबिन शर्मा और आदित्य सिंह ने उससे कहा कि त्योहार का समय आ रहा है, तो इसलिए थोड़ी देर और रुकना पड़ेगा. आगे बताया कि संचालकों की यह बात सुनकर युवती रुक गई. लेकिन कंपनी में काम करने वाले बाकी सभी स्टाफ को वहां से जाने दिया. इसके बाद युवती को गोदाम में ले गए. जहां, पर उसे सामूहिक दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवती को धमकी भी दी.

पीड़िता को मारने की दी धमकी
पीड़िता ने आगे बताया आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी बदनामी कर दी जाएगी और जान से मार दिया जाएगा. इस धमकी के बाद पीड़िता काफी डर गई, जिससे वह चार-पांच दिन तक चुपचाप रही. हालांकि, पीड़िता बाद में हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची, जहां पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल दोनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. उधर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है, ताकि मामले की जांच आगे की जा सके.

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी
सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि गोले का मंदिर थाना इलाके की घटना है. इसमें एक ई-कॉमर्स कंपनी में एक कार्यरत युवती है. इनके साथ कंपनी के संचालक, रॉबिन शर्मा, आदित सिंह ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. लड़की ने जो बताया है, उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. सीएसपी ने आगे कहा कि मामला काफी गंभीर है, इसमें आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगा दी है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करेंगे.

(रिपोर्टः करतार सिंह राजपूत, ग्वालियर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो