App

MP Weather: विदाई से पहले मानसून दिखाएगा तेवर, जबलपुर समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भिंड से लेकर नर्मदापुरम तक भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर फिर तेज हो गया है. मौसम विभाग ने जबलपुर, बालाघाट समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं भिंड, दतिया समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.

MP Weather: विदाई से पहले मानसून दिखाएगा तेवर, जबलपुर समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भिंड से लेकर नर्मदापुरम तक भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने जा रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण अगले दो दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बारिश का असर और बढ़ने वाला है. प्रदेश के करीब आधे हिस्से में तेज बारिश का अलर्ट
जारी किया गया है. जबलपुर समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से अधिक बारिश होने का अनुमान है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी से पहले मध्य प्रदेश में बारिश का एक और सिस्टम सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश तेज होने की संभावना है. टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, भिंड, दतिया, निवाड़ी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में भी भारी बारिश का अनुमान है.

कैसा रहेगा भोपाल का मौसम?
राज्य के कई हिस्सों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी. भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास और रतलाम सहित कई जिलों में मौसम बदला रहेगा. इसके अलावा ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब एक मजबूत मौसम प्रणाली में बदल गया है. इसके असर से 25 और 26 सितंबर को राज्य भर में बारिश और तेज होने की संभावना है. 27 सितंबर को भी कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है. खराब मौसम और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही बारिश के दौरान जरूरी सावधानी बरतने और बहुत जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो