SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रसगुल्ला है खा ले... कहकर थमा दिया बम, मुंह में चबाते ही जोरदार धमाका; उड़े मुंह के चिथड़े, हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रसगुल्ला समझकर देशी बम मुंह में डालते ही जोरदार विस्फोट हो गया और धमाके में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 13, 2026, 08:46 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 08:51 AM IST
Image Credit: पुलिस मामले की जांच कर रही है
Join

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक ऐसी हैरान और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में एक युवक को रसगुल्ला बताकर सूअर मारने वाला देशी बम खाने के लिए थमा दिया गया. अंधेरे में युवक ने जैसे ही उसे रसगुल्ला समझकर मुंह में डाला और चबाया, वैसे ही एक जोरदार धमाका हुआ और उसके मुंह के चिथड़े उड़ गए. इसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल कर रही है.

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीते मंगलवार 10 नवंबर की देर शाम डिंडौरी जिले के पड़रिया गांव के रहने वाले राजेंद्र बरोतिया और रामभगत बरोतिया एक साथ बैठे हुए थे. इसी दौरान आरोपी रामभगत ने कथित तौर पर राजेंद्र को देशी बम रसगुल्ला बताकर खाने के लिए दे दिया. अंधेरे और भरोसे के चलते राजेंद्र को जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि उसके हाथ में मिठाई नहीं, बल्कि जानलेवा विस्फोटक है. इसके बाद जैसे ही उसने मुंह में डालकर चबाया एक जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौत हो गई.

पीड़ित की पत्नी ने सुनाई खौफनाक कहानी

मृतक की पत्नी सुशीला बाई ने बताया कि मेरे पति राजेंद्र जब पड़रिया गांव में थे, तब यह हादसा हुआ. उनको इस दौरान किसी ने जानवर मारने वाला सुअर मार बम खाने के लिए दे दिया और उन्होंने खा लिया, जिससे उनका पूरा मुंह फट गया. घटना के बाद गांव के ही दो-चार लोग उन्हें ऑटो में लादकर अस्पताल लेकर पहुंचे. यह हादसा पड़रिया गांव में ही हुआ था, जहां मैं अपने मायके में रह रही थी. अस्पताल पहुंचने में करीब आधा से एक घंटा लग गया था और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

रसगुल्ला है खा ले... कहकर थमा दिया बम

डिंडौरी के कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह 10 तारीख की रात की घटना है, जब राजेंद्र बरोतिया अपने घर के आंगन में परिवार के साथ आग ताप रहा था. उसी समय उसके मोहल्ले का राम भगत बरोतिया वहां आया और दोनों के बीच बातचीत हुई. इसी दौरान उसने राजेंद्र को सुअर मार बम यह कहकर दिया कि 'रसगुल्ला है, खा ले.' अंधेरे में राजेंद्र ने उसे मुंह में चबा लिया, जिससे जोरदार ब्लास्ट हो गया और उसके मुंह के चीथड़े उड़ गए. परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- 6 मौतें, 5 दिन बीते... फिर भी कार्रवाई नहीं, कटनी अग्निकांड पर बरही में व्यापारियों का फूटा गुस्सा, कही ये बातें

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि अपराध क्रमांक 668/26, धारा 105 बीएनएस और 3/4 विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी रामभगत बरोतिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसे यह सुअर मार बम गांव के ही धर्मु सरैया नाम के लड़के से मिला था. पुलिस ने धर्मु सरैया को भी हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है. आरोपी और मृतक के बीच किसी पुरानी रंजिश के लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, हालांकि मोहल्ले के होने के कारण उनकी पुरानी आपसी रंजिश को लेकर भी आगे जानकारी जुटाई जा रही है. (इनपुट- संदीप मिश्रा)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES