SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा खुलासा: मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने जज, IAS और IPS को किया था फोन, 56 पेज का दस्तावेज पेश

ट्विशा शर्मा मौत मामले में 12-13 मई के कॉल रिकॉर्ड पर आधारित 56 पन्नों का एक दस्तावेज हाई कोर्ट में पेश किया गया है. इससे पता चलता है कि मौत के तुरंत बाद आरोपी गिरिबाला सिंह ने कई अधिकारियों से बातचीत की थी.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 01, 2026, 10:16 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 10:21 AM IST
Image Credit: ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा खुलासा
Join

भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत के मामले में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ट्विशा की मौत के बाद सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने जज, DGP रैंक के एक IPS अधिकारी और ACS रैंक के अधिकारी को फोन किया था. यह बात 12-13 मई के कॉल रिकॉर्ड से सामने आई है. हाई कोर्ट में 56 पन्नों का एक दस्तावेज सौंपा गया है. दस्तावेजों के अनुसार,  गिरिबाला सिंह ने हाईकोर्ट के एक पूर्व जज से 4 बार, एक एडीजे (ADJ) से 12 बार, डीजीपी स्तर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से 6 बार और एसीएस (ACS) स्तर के प्रशासनिक अधिकारी से 4 बार फोन किया था. इन संपर्कों के सामने आने के बाद मामले की गंभीरता और अधिक बढ़ गई है.

पीड़ित पक्ष ने जताया विरोध

जबलपुर हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष और CBI दोनों ने आरोपी की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया. CBI ने दलील दी कि गिरिबाला सिंह एक बहुत प्रभावशाली महिला हैं और अगर उन्हें जमानत मिल जाती है, तो वह इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई और सबूतों के साथ काफी छेड़छाड़ कर सकती हैं. दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने फिलहाल जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

गिरिबाला सिंह का कोई हाथ नहीं- वकील

जमानत पर सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने कोर्ट में कहा कि ट्विशा शर्मा की मौत में उसकी सास गिरिबाला सिंह का कोई हाथ नहीं है. उनके खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो ये साबित करे कि वह इस मामले में शामिल हैं. वकील ने कहा कि अगर गिरिबाला को भागना होता तो वह पहले ही भाग जातीं. साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाने और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों को भी गलत बताया. वकील ने कोर्ट को बताया कि घटनास्थल पर लगे CCTV का पासवर्ड कई लोगों के पास था.

यह भी पढ़ें: 'शादी का वादा टूटने पर हर केस रेप नहीं', बिलासपुर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
 

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

बता दें कि इस साल मई में भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने घर पर अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि मायके पक्ष ने इसे हत्या बताया. शुरुआत में इस मामले की जांच भोपाल पुलिस कर रही थी, लेकिन बाद में इसे CBI को सौंप दिया गया. जांच के दौरान CBI ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया था. अब ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और प्रशासनिक संपर्कों की ये परतें न्याय प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर बड़े सवाल खड़े करती हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES