SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोपाल रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार, शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी केयरटेकर वरुण को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 03, 2026, 08:35 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 09:33 AM IST
Image Credit: भोपाल रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड
Join

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. घटना के बाद से फरार चल रहा आरोपी और केयरटेकर वरुण को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है. भोपाल लाते समय मुगलिया छाप इलाके में आरोपी ने पुलिस से झूमाझटकी की और भागने का प्रयास किया.  इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई और शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है. घायल आरोपी वरुण को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस निगरानी में उसका इलाज जारी है. 

भोपाल में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार, आरोपी को आगरा में गिरफ्तार करने के बाद भोपाल लाया जा रहा था. मुगलिया छाप के पास उसने भागने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस के साथ उसकी थोड़ी मुठभेड़ हो गई और पुलिस को शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा.

30 सितंबर को हुई थी हत्या

बता दें कि 30 सितंबर की रात भोपाल के सूरज नगर में रिटायर्ड IAS अफसर राकेश अग्रवाल की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने उनके ही केयरटेकर वरुण कुमार को मुख्य आरोपी बनाया था. हत्या के बाद से वरुण फरार था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई थी. करीब एक महीने तक फरार रहने के बाद पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: देवास में शराब माफिया की खौफनाक करतूत: ट्रक से कुचलकर TI की ली जान, तस्करी रोकने गए थे हाईवे पर
 

50 हजार का इनाम घोषित था

भोपाल पुलिस की कई टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही थीं. पुलिस ने ग्वालियर, मथुरा, वृंदावन और पंजाब सहित कई जगहों पर उसकी तलाश की थी. इस दौरान पुलिस को उसके कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे, लेकिन वह हर बार पुलिस की पकड़ से बच निकलने में कामयाब रहा. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था.  फरार आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने वाले के लिए 50,000 रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES