SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कामाख्या देवी के दर्शन कराएगी एमपी सरकार, दमोह से 479 बुजुर्गों को लेकर 7 SEP को रवाना होगी ट्रेन

दमोह के बुजुर्गों के लिए सरकार की तरफ से एक तीर्थ दर्शन कराने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इसके तहत असम स्थित कामाख्या देवी के दर्शन कराए जाएंगे. आइए जानते हैं कि तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन कैसे करें और कौन-कौन कर सकता है.

Written By Manish Kushawah
Published: Aug 29, 2026, 10:49 AM IST | Updated: Aug 29, 2026, 10:58 AM IST
Image Credit: Kamakhya Devi Temple Train
Join

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बार फिर बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इस बार बुजुर्गों को विश्व प्रसिद्ध असम स्थित कामाख्या देवी के दर्शन कराए जाएंगे. आने वाली तारीख 7 सितंबर को यह यात्रा शुरू होगी और 12 सितंबर को तीर्थ यात्री वापस लौटेंगे. इसकी जानकारी दमोह के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दी है.

ज्यादा जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि इस बार 479 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार बुजुर्गों के लिए खास तरह की सुविधा की जाएगी. इसके अलावा, यह यात्रा पूरी तरह से निशुल्क होगी. पात्र तीर्थ यात्री ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत कार्यालय और शहरी इलाकों में नगर पालिका या संबंधित नगरीय निकाय में आवेदन कर सकते हैं.

7 सितंबर से होगी शुरुआत
कलेक्टर ने आगे बताया कि प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वृद्धजनों को कामाख्या देवी के दर्शन का सुनहरा अवसर मिलने वाला है. इसके तहत 7 सितंबर 2026 को विशेष ट्रेन 479 यात्रियों को लेकर कामाख्या देवी के लिए रवाना होगी और यात्रा पूरी होने के बाद 12 सितंबर को वापस लौटेगी.

कौन कर सकेगा आवेदन ?
उन्होंने कहा कि ऐसे वृद्धजन जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. महिलाओं को आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी गई है. आवेदक आयकरदाता या शासकीय सेवक नहीं होना चाहिए. ग्रामीण क्षेत्र के निवासी अपना आवेदन जनपद पंचायत में, जबकि नगरीय क्षेत्र के निवासी संबंधित नगरीय निकाय में जमा कर सकते हैं.

कब तक होंगे आवेदन ?
कलेक्टर ने कहा कि सरकार की तरफ से यात्रियों के भोजन, रहने और यात्रा समेत सभी खर्च वहन किए जाएंगे. इसके अलावा 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ऐसे वृद्धजन जिन्हें किसी सहयोगी की आवश्यकता है, वे 18 से 50 वर्ष की उम्र के एक अटेंडेंट को अपने साथ ले जा सकते हैं. अटेंडेंट की यात्रा और अन्य खर्चा भी सरकार की तरफ से किया जाएगा. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के सभी पात्र वृद्धजनों से अपील की है कि वे 1 सितंबर तक अपना आवेदन जमा करें और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उठाकर कामाख्या देवी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें.

कैसे बुक करें टिकट ?
1. अपने नजदीकी पंचायत, नगर पालिका, तहसील या उप-तहसील कार्यालय में जाकर आवेदन प्राप्त करें.
2. आधिकारिक वेबसाइट dharmasva.mp.gov.in पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं.
3. आवेदक को आवेदन पत्र की दो कॉपी के साथ सभी डॉक्यूमेंट्स तय समय से पहले तहसील या उप-तहसील में जमा करें.
4. इसके बाद तीर्थयात्रियों का चयन कलेक्टर द्वारा किया जाएगा.
5. सबसे पहले आवेदनों को स्थान के आधार पर छांटा जाएगा.
6. अगर आवेदनों की संख्या निर्धारित कोटे से अधिक है, तो लॉटरी के जरिए चयन होगा.

आवेदन के लिए पात्रता
1. मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए.
2. आयकर दाता न हो, 60 साल की उम्र पूरी कर चुका हो.
3. ऐसे दिव्यांग नागरिक जिनकी विकलांगता 60 प्रतिशत से ज्यादा हो. 
4. अगर पति-पत्नी साथ यात्रा करना चाहते हैं तो पति/पत्नी में से किसी एक को पत्रता होने पर जीवन साथी भी यात्रा पर जा सकता है. भले ही उसकी आयु 60 वर्ष से कम क्यों न हो. 
5. तीर्थ यात्रा हेतु समूह बनाकर आवेदन किया जा सकता है, समूह का मुखिया मुख्य आवेदक होगा. समूह में 25 ज्य्दा लोग नहीं होने चाहिए. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES