SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज: पन्ना-सतना समेत 9 जिलों में अलर्ट, चलेगी झोंकेदार हवाएं, जानें कैसा रहेगा भोपाल का मौसम?

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश जारी है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और स्थानीय सिस्टम सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. IMD ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Written By Pooja
Published: Oct 09, 2026, 06:31 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 07:19 AM IST
Join

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है. 9 अक्टूबर को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, इसके बाद मौसम प्रणाली कमजोर पड़ने और 10 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम साफ होने के आसार हैं, इसी बीच प्रदेश के 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.


कब बदलेगा मौसम? 
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 9 अक्टूबर को पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में बारिश के आसार हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.इसके बाद मानसून सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा. मौसम में बड़ा बदलाव 10 अक्टूबर से देखने को मिलेगा. मौमस केंद्र के 7 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 से 12 अक्टूबर के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

कैसा रहेगा भोपाल का मौसम?
शुक्रवार को भोपाल में तूफान या बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज मौसम साफ रहेगा. दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस महसूस होगी, लेकिन शाम तक तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे कुछ राहत मिलेगी. पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे ज्यादा तापमान 37.2°C धार में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 17.6°C शाजापुर के गिरवर में दर्ज किया गया.

दिन में बढ़ रही गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है. इसके बावजूद स्थानीय मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण पूर्वी क्षेत्र में बारिश हो रही है. मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, अक्टूबर में बारिश, गर्म दिन और ठंडी रातों का होना मौसम के सामान्य बदलाव का हिस्सा है. इस साल राज्य में मानसून लगभग 100 दिनों तक सक्रिय रहा. जून में कम बारिश के कारण इस मौसम की कुल बारिश सामान्य से कम रही.

30 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज
मध्य प्रदेश के 25  जिलों ने बारिश का कोटा पूरा हो गया है. इनमें भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडोरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर शामिल हैं. वहीं 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES