App

MP में मौसम हुआ खुशनुमा: ग्वालियर-शिवपुरी समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट! रात में बढ़ेगी ठंडक

MP Weather Update: शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 17 से 19 अक्टूबर के बीच विभिन्न संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.इस दौरान मौसम सुहावना बना रहेगा.

MP में मौसम हुआ खुशनुमा: ग्वालियर-शिवपुरी समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट! रात में बढ़ेगी ठंडक
Image Credit: ग्वालियर-शिवपुरी समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट!

मानसून की वापसी के बाद भी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 अक्टूबर तक पूरे देश से मानसून विदा हो चुका था, लेकिन राज्य के ऊपरी हिस्सों में अभी एक ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं. इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव के कारण, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में फिर बारिश का दौर

IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर से एक ट्रफ गुजर रहा है. इसके अलावा, राज्य के उत्तरी हिस्से में इस समय दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं. जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में मौसम बदलने की संभावना है. शुक्रवार को पांच जिलों में मौसम बदलने वाला है. साथ ही 17 अक्टूबर को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बारिश का पूर्वानुमान है. इन इलाकों में 18 और 19 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है.

रात में बढ़ेगी ठंडक

इससे पहले गुरुवार को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और शिवपुरी सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई, आसमान में बादल छाए रहे. मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर के बाद रात की ठंड और बढ़ने वाली है. फिलहाल कई शहरों में न्यूनतम तापमान पहले ही 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. अमरकंटक सबसे ठंडा रहा. कल रात वहां न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य जगहों पर दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान में शाजापुर में 17.4 डिग्री, भोपाल में 17.6 डिग्री, इंदौर और मलाजखंड (बालाघाट) दोनों जगह 17.8 डिग्री, रायसेन और छिंदवाड़ा में 18 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 16 अक्टूबर को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो जाएगा.

यहां मौसम रहेगा साफ

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, दतिया, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम साफ रहेगा.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, भले ही मानसून आधिकारिक तौर पर विदा हो चुका है, लेकिन सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण अक्टूबर के मध्य तक अप्रत्याशित रूप से बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रभावित जिलों के निवासियों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम के बीच सतर्क रहें और एहतियाती कदम उठाएं. अगले चार दिनों के दौरान, इन इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More