SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में मौसम हुआ सुहाना: 'अर्नब' कमजोर होकर लो-प्रेशर एरिया में बदला, आंधी-बारिश से बढ़ी ठंड

मध्य प्रदेश में 'अर्नब' तूफान कमजोर पड़ गया है और अब एक कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए 15 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 01, 2026, 06:28 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 06:31 AM IST
Image Credit: Ai Photo- मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
Join

मध्य प्रदेश में चक्रवात 'अर्नब' का असर अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके लो प्रेशर एरिया (कम दबाव के क्षेत्र) में तब्दील होने के बाद भी प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. इस सिस्टम की वजह से बनी नमी के कारण नवंबर की शुरुआत में ही राज्य भर में फिर से बारिश का अनुमान जताया गया है. पिछले तीन दिनों से ज्यादातर जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है और ठंड की दस्तक शुरू हो गई है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को राज्य के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इस मौसमी प्रणाली का सबसे अधिक असर राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में देखने को मिला है. ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभागों के कई जिलों में भारी बारिश हुई है. खास तौर पर अनूपपुर और अमरकंटक में 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई, जहां हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी. इस दौरान मौसम पूरी तरह से बदल गया.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज रविवार को बुरहानपुर, खंडवा,, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

यहां खिलेगी धूप

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, जबलपुर, कटनी और नरसिंहपुर में धूप खिलेगी.

2 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. खेतों में खड़ी धान की पकी फसल और मंडियों में खुले में रखा अनाज भीगने की वजह से खराब हो रहा है. अकेले पांढुर्णा जिले में ही हजारों क्विंटल मक्का बर्बाद हो गया है. हालांकि, इस बारिश का एक सकारात्मक पहलू यह है कि पूरे राज्य में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अक्टूबर के आखिर में अचानक ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह दौर 2 नवंबर तक जारी रह सकता है.

यह भी पढ़ें: यूपी में रजाई निकालने की तैयारी कर लें! सुबह कोहरा, पूर्वांचल में बारिश; जानें मौसम का ताजा अपडेट
 

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग के इन पूर्वानुमानों को देखते हुए किसानों और आम जनता को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की आवश्यकता है. जिन इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है, वहां फसलों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES