भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मध्य-प्रदेश
  • /MP में चक्रवाती तूफान का बड़ा खतरा! कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम...भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

MP में चक्रवाती तूफान का बड़ा खतरा! कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम...भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान के कारण मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि पन्ना, रीवा, सतना और बालाघाट सहित 11 जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.

Written ByRanjana Kahar
Published: Oct 26, 2026, 06:10 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 06:16 AM IST
joinshare
MP में चक्रवाती तूफान का बड़ा खतरा! कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम...भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Image Credit: MP में चक्रवाती तूफान का बड़ा खतरा!- (Photo Ai)

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मध्य प्रदेश में मौसम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इसका कारण बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य हिस्से में बने डिप्रेशन का और अधिक तीव्र होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान (severe cyclonic storm) में बदल जाना है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, करवा चौथ (29 अक्टूबर) के दिन पूरे राज्य में आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. मानसून की वापसी के बाद यह पहला मौका है, जब इतने बड़े पैमाने पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से शुरू होने वाला बारिश का यह दौर 29 अक्टूबर को अपने चरम पर होगा. पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और बालाघाट के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भी भारी बारिश होने की संभावना है. इन इलाकों में 24 घंटे के भीतर 2.5 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से करवा चौथ पर चांद के दर्शन करना मुश्किल हो सकता है.

रात के तापमान में गिरावट

बारिश के अलर्ट से पहले रात के तापमान में गिरावट आई है. रविवार को कटनी का करौंदी सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.7°C दर्ज किया गया. वहीं, दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है. भोपाल, खजुराहो और उज्जैन में तापमान 35°C से 36°C के बीच पहुंच गया. अन्य जगहों पर दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान में छिंदवाड़ा में 14.4°C, इंदौर और मलाजखंड में 14.6°C, दमोह में 15°C और शाजापुर में 15.1°C शामिल हैं.

क्यों बदल रहा मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक डिप्रेशन (निम्न दबाव का क्षेत्र) बना है, जिसके आने वाले दिनों में और गहरा होकर डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. वहीं, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रणाली 26 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है. 27-28 अक्टूबर तक यह एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा.  इसी वजह से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ मौसम का 'U-Turn': 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, पूर्वांचल में झमाझम अलर्ट
 

26 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

वहीं सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा. आज कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है.  भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में धूप खिलेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
MP News