App

MP में फिर बारिश का अलर्ट: जबलपुर-रीवा-शहडोल समेत 12 जिलों में आंधी-पानी, इस दिन से बदलेगा मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी भोपाल में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

MP में फिर बारिश का अलर्ट: जबलपुर-रीवा-शहडोल समेत 12 जिलों में आंधी-पानी, इस दिन से बदलेगा मौसम
Image Credit: MP में फिर बारिश का अलर्ट: जबलपुर-रीवा-शहडोल समेत 12 जिलों में आंधी-पानी

मानसून की वापसी के बाद मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने के कारण राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों में 10 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने गुरुवार को जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 12 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इनमें सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक 10 अक्टूबर से पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर खत्म हो जाएगा. विभाग ने बताया कि 9 अक्टूबर को पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में बारिश होगी. इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और मौसम का मिजाज बदल जाएगा. 10 और 11 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला और बालाघाट में आंधी और बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों में मौसम रहेगा साफ
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी.

अक्टूबर में कई तरह का मौसम
बता दें कि राज्य से मानसून 3 अक्टूबर को ही लौट गया था, लेकिन एक सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर पिछले 10 सालों के डेटा को देखें, तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का एक पैटर्न देखने को मिलता है. इस बार भी ऐसा ही हो रहा है. अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी. साथ ही, रात में ठंडक भी है.

मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार नायक ने किसानों को चेतावनी दी है कि 10 अक्टूबर से पूर्वी इलाके में सूखा दौर शुरू हो जाएगा. इसलिए, रबी की फसलों की बुवाई या सिंचाई के बारे में फैसले सिर्फ सामान्य बारिश के पैटर्न के आधार पर नहीं लेने चाहिए, बल्कि किसानों को मिट्टी में नमी के असल स्तर और सिंचाई की उपलब्ध सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाना चाहिए. अक्टूबर में मौसम का मिला-जुला रुख देखने को मिलता है, जिसमें दिन गर्म, रातें ठंडी और बारिश होती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More