SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP को जल्द मिलेगा नया पुलिस मुखिया, 20 नवंबर को UPSC की बैठक में तय होंगे 3 नाम, कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को हो रहे रिटायर

मध्य प्रदेश के लिए नए पुलिस महानिदेशक (DGP) का चयन करने के लिए 20 नवंबर को UPSC की एक अहम बैठक होगी. राज्य सरकार ने UPSC को 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का एक पैनल सौंपा है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 02, 2026, 10:48 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 10:52 AM IST
Image Credit: MP को जल्द मिलेगा नया पुलिस मुखिया- (फाइल फोटो)
Join

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग को जल्द ही नया प्रशासनिक मुखिया (DGP) मिलने जा रहा है.  वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है और वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस प्रशासनिक बदलाव को देखते हुए राज्य सरकार ने नए DGP के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके लिए 20 नवंबर को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी.

20 नवंबर को UPSC की बैठक में तय होंगे 3 नाम

नियमों के अनुसार, राज्य सरकार ने 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का एक विस्तृत पैनल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को सौंपा है. इन नामों की समीक्षा करने और अधिकारियों की योग्यताओं के आधार पर उन पर विचार-विमर्श करने के लिए 20 नवंबर को नई दिल्ली में UPSC की एक महत्वपूर्ण बैठक तय की गई है. इस बैठक के दौरान आयोग अधिकारियों की वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और उनकी कार्यक्षमता का मूल्यांकन करेगा ताकि तीन अधिकारियों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार की जा सके. इसके बाद इस शॉर्टलिस्ट को राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा.

मुखिया की दौड़ में इन नामों पर हो रही है चर्चा

इसके बाद राज्य सरकार UPSC द्वारा भेजे गए तीन नामों के अंतिम पैनल में से किसी एक अधिकारी को मध्य प्रदेश का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त करेगी. फिलहाल, इस शीर्ष पद के लिए DG (जेल) वरुण कपूर, DG (EOW) उपेंद्र जैन और DG (होम गार्ड्स) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम सबसे आगे चल रहे हैं.

30 नवंबर को रिटायर होंगे डीजीपी कैलाश मकवाणा

कैलाश मकवाना 30 नवंबर 2026 को रिटायर हो जाएंगे. 1988 बैच के IPS अधिकारी मकवाणा को दिसंबर 2024 में राज्य का DGP नियुक्त किया गया था. गृह विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार वे 30 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं. इस आदेश में सुप्रीम कोर्ट के 2006 और 2018 के फैसलों का भी जिक्र किया गया है. ऐसे में अब सबकी नजरें राज्य के अगले पुलिस प्रमुख की नियुक्ति प्रक्रिया पर टिकी हैं. राज्य के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) 1 दिसंबर को अपना पद संभालेंगे.

यह भी पढ़ें: MP में 12 IPS अफसरों के ट्रांसफर: नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल और अलीराजपुर को मिले नए SP, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
 

बैठक के बाद तय होगा नाम

मध्य प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है. वर्तमान DGP कैलाश मकवाणा के 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के कुछ समय बाद ही नए पुलिस प्रमुख अपना पद संभाल लेंगे. राज्य सरकार द्वारा भेजे गए 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के पैनल पर विचार करने के लिए 20 नवंबर को नई दिल्ली में UPSC की एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है. इस बैठक के बाद ही यह तय हो पाएगा कि किसे नियुक्त किया जाएगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES