SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खाकी वर्दी पहनने का सपना होगा पूरा! MP पुलिस में 18 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, फरवरी 2027 में होगा फिजिकल टेस्ट

मध्य प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार समेत 18,834 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए पूरा शेड्यूल तय कर लिया है. फरवरी 2027 में अलग-अलग पदों के लिए फिजिकल टेस्ट कराने की योजना है. इसके बाद अप्रैल-मई तक मेरिट लिस्ट और पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है.

Written By Pooja
Published: Sep 26, 2026, 10:29 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 10:32 AM IST
Join

मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य भर में कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार समेत कुल 18,834 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने भर्ती के लिए पूरा शेड्यूल भी तय कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, इन पदों के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया लगभग दो साल में पूरी होगी. पुलिस मुख्यालय द्वारा तय किए गए शेड्यूल के अनुसार आगे की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी.

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया अप्रैल-मई 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है. इसमें वर्ष 2025 में शुरू की गई 8,500 पदों की भर्ती और 2026 में शुरू हुई 10,334 पदों की भर्ती शामिल है. दोनों भर्तियों को मिलाकर कुल 18,834 पदों पर चयन किया जाना है. फरवरी 2027 में अलग-अलग पदों के लिए फिजिकल टेस्ट कराने की योजना है. इसके बाद अप्रैल-मई तक मेरिट लिस्ट और पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है.

2025 में इतने पदों पर भर्ती
वर्ष 2025 की भर्ती में सबसे अधिक 7,500 पद सिपाही के हैं. इसके अलावा सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) के 500 पद रखे गए हैं. वहीं, महिला सूबेदार और महिला असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के 500 पद शामिल हैं.

2026  में इतने पदों पर भर्ती

साल 2026 की भर्ती में भी सिपाही के 7,500 पद हैं. इसके अलावा सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के 507 पद रखे गए हैं. महिला सूबेदार और महिला ASI के 655 पद भी इस भर्ती में शामिल हैं. इसके साथ ही वाहन चालक के 1,000 पद और पुलिस बैंड संवर्ग के करीब 672 पद निर्धारित किए गए हैं.

MP पुलिस भर्ती 2025 के नतीजों का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 2025 में शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया के तहत पदों की अंतिम सूची इस साल जारी की जाएगी. इन पदों के नतीजे 2026 के आखिर तक घोषित किए जाएंगे. अभी, पुलिस विभाग का फिजिकल रिक्रूटमेंट विंग, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार कर रहा है. भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण ESB द्वारा नतीजे जारी करते ही शुरू हो जाएगा.

फरवरी 2027 में होगा फिजिकल टेस्ट
पुलिस विभाग का फिजिकल रिक्रूटमेंट विंग अभी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार कर रहा है. ADG (चयन और भर्ती) शाहिद अबसार के अनुसार, नतीजे आते ही सफल उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की तैयारी शुरू हो जाएगी. फरवरी 2027 में अलग-अलग पदों के लिए फिजिकल टेस्ट आयोजित करने की योजना है. इसके बाद, अप्रैल-मई तक मेरिट लिस्ट और पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES