SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP को मिल सकती है पहली महिला DGP: नए पुलिस मुखिया की रेस में 12 नाम, सरकार ने UPSC को भेजी लिस्ट

मध्य प्रदेश को जल्द ही पहली महिला DGP मिल सकती हैं. मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं, जिसके चलते नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 24, 2026, 10:23 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 02:39 PM IST
Image Credit: MP को मिल सकती है पहली महिला DGP
Join

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्य के इतिहास में पहली बार पुलिस बल की कमान किसी महिला अधिकारी को सौंपी जा सकती है. वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त (रिटायर) हो रहे हैं, इसलिए नए DGP की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नए पुलिस प्रमुख के चयन के लिए राज्य सरकार ने 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों की एक सूची संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजी है.

MP को मिल सकती है पहली महिला DGP

प्रशासनिक गलियारों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में होम गार्ड DG के पद पर तैनात वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश की पहली महिला DGP बनाए जाने की संभावना है. इसके साथ ही इस दौड़ में DG जेल वरुण कपूर का नाम भी काफी मजबूत माना जा रहा है.

दिल्ली में UPSC की एक उच्च-स्तरीय बैठक

सरकार ने नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद के लिए 12 IPS अधिकारियों की एक सूची संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को सौंपी है. नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में UPSC की एक उच्च-स्तरीय बैठक होने की संभावना है. इस बैठक में तीन अधिकारियों का एक अंतिम पैनल चुना जाएगा, और उम्मीद है कि उसी दिन मध्य प्रदेश के नए DGP के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: 2028 के लिए जीतू पटवारी के नाम पर अभी से घमासान क्यों? क्या MP कांग्रेस में सब ठीक नहीं है? समझिए मुकेश नायक के बयान और केदार सिरोही के ऐतराज का पूरा गणित
 

DGP की रेस में 1991 बैच ये तीन अधिकारी

DGP के पद की दौड़ में 1991 बैच के तीन अफसर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (DG, होम गार्ड्स), वरुण कपूर (DG, जेल), और उपेंद्र जैन (DG, EOW) के नाम शामिल हैं.  अगर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी देते हैं, तो वे मध्य प्रदेश की पहली महिला DGP बनकर इतिहास रच देंगी. वह फरवरी 2028 में रिटायर होने वाली हैं. DGP के पद के लिए सुप्रीम कोर्ट के दो साल के निश्चित कार्यकाल के आदेश के तहत वह नवंबर 2029 तक इस पद पर बनी रहेंगी.  वरुण कपूर मई 2027 में रिटायर होने वाले हैं, लेकिन अगर उन्हें DGP नियुक्त किया जाता है, तो उनका कार्यकाल नवंबर 2028 तक बढ़ जाएगा. इसके अलावा उपेंद्र जैन अगस्त 2027 में रिटायर होने वाले हैं, और अगर उन्हें DGP के पद के लिए चुना जाता है, तो उनका कार्यकाल नवंबर 2029 तक रहेगा.

(अनिल नागर की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES