SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

15 नवंबर से एक्टिव हो रहा एक और सिस्टम, MP में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मध्य प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है. 15 नवंब से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसके बाद अगले 5 दिनों में 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 14, 2026, 09:53 IST | Updated: Nov 14, 2026, 10:00 IST
Image Credit: एमपी के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है.
Join

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी और बारिश ने मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं और आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. एमपी के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है और अगले 5 दिनों में तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी और ठिठुरन तेजी से बढ़ने लगेगी.

कटनी का करौंदी लगातार सबसे ठंडा बना हुआ है और बीती रात करौंदी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में शाजापुर के गिरवर में भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है. कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि गिरवर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भोपाल-इंदौर में तापमान 12 डिग्री के आसपास

भोपाल और इंदौर में भी तापमान लगातार 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है. बीती रात इंदौर और दमोह में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा. इसके अलावा छिंदवाड़ा में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, पचमढ़ी में 12.2 डिग्री, मलाजखंड-नौगांव में 12.6 डिग्री, उमरिया में 13 डिग्री, जबलपुर में 13.4 डिग्री और उज्जैन में 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

15 नवंबर से और बढ़ेगा ठंडा का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में मौजूदा समय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो रही है. अब 15 नवंबर से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके बाद उत्तरी हवाएं चलेंगी और पूरे उत्तर भारत समेत मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 5 दिनों में एमपी के ज्यादातर जिलों में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है.

ये भी पढ़ें- कश्मीर में बिछी बर्फ की चादर, तो दिल्ली को जहरीले स्मॉग ने जकड़ा, आखिर कब मिलेगी इस नरक से राहत?

बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं

मध्य प्रदेश के किसी जिले में आज (14 नवंबर) बारिश का अलर्ट नहीं है और मौसम साफ बना रहेगा. कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और दिन में धूप खिलेगी. नवंबर के तीसरे और चौथे हफ्ते में कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है. अगर आने वाले दिनों में यह आगे बढ़ता है तो पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES