SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Explainer: IAS पल्लवी मिश्रा और IAS आदित्य शर्मा ने कर ली शादी: इस कपल को कब मिलेगी एक जगह पोस्टिंग? जानिए क्या कहते हैं नियम

आईएएस पल्लवी मिश्रा और आईएएस आदित्य शर्मा की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. दो आईएएस पति-पत्नी होने के नाते क्या एक ही कैडर पर रह सकते हैं?.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 27, 2026, 22:54 IST | Updated: Nov 27, 2026, 23:03 IST
Image Credit: Social Media
Join

पिछले दिनों भोपाल में IAS पल्लवी मिश्रा और पंजाब कैडर के IAS डॉ. आदित्य शर्मा ने शादी कर ली. इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. दोनों आईएएस अफसरों की शादी की चर्चा भी खूब हो रही है. दोनों अलग-अलग कैडर से जुड़े हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जब दो IAS की शादी होती है तो वे सर्विस के दौरान एक ही शहर या राज्य में कैसे रह सकते हैं? क्या को अपना कैडर बदलने की छूट मिलती है? क्या पति-पत्नी होने के नाते दोनों की ​तैनाती एक ही राज्य में मिलना उनका अधिकार है?....इसका जवाब केंद्र सरकार के नियमों में मिलता है.


सबसे पहले समझिए कैडर क्या होता है?

IAS बनने के बाद अफसर को एक राज्य या राज्यों के समूह का कैडर आवंटित किया जाता है. इसी कैडर में रहकर वह अपने सेवाकाल का बड़ा हिस्सा काम करते हैं. उदाहरण के लिए पंजाब कैडर, मध्य प्रदेश कैडर. अगर पति-पत्नी दोनों IAS हैं और उनके कैडर अलग-अलग हैं, तो उन्हें साथ रहने के लिए कैडर बदलने का विकल्प मिल सकता है. इसे इंटर-कैडर ट्रांसफर कहा जाता है.

शादी के बाद कैसे बदल सकता है कैडर?

जानकारी के मुताबिक, IAS अधिकारियों के कैडर बदलने का प्रावधान IAS (Cadre) Rules, 1954 के नियम 5(2) में निहित है. इसके जरिए केंद्र सरकार संबंधित राज्य सरकारों की सहमति से किसी अधिकारी का कैडर बदल सकती है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के नियमों को देखें तो अगर पति-पत्नी दोनों अखिल भारतीय सेवा यानी IAS, IPS या IFS हैं, तो शादी के आधार पर कैडर बदलने का आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में दोनों में से किसी एक के कैडर में दूसरे को ट्रांसफर कर दिया जाता है. जरूरी है इसके लिए राज्य सरकार की अनुमति हो.

केंद्र सरकार तीसरे कैडर का विकल्प देती है

वहीं, अगर दोनों राज्यों की सरकारें अपने यहां दूसरे अधिकारी को रखने से इनकार कर देती हैं, तो केंद्र सरकार किसी तीसरे कैडर का विकल्प दे सकती है. इसके लिए उस राज्य की सहमति भी जरूरी है. गौर करने वाली बात ये है कि अधिकारी को उसके अपने गृह राज्य में कैडर ट्रांसफर नहीं दिया जाता. इसका मतलब शादी के बाद पति या पत्नी को अपना कैडर बदलने का विकल्प मिलता है, लेकिन यह अपने आप मिलने वाला अधिकार नहीं है. 

 

क्या दोनों को एक ही शहर में पोस्टिंग मिलती है?

एक और बात समझना जरूरी है. कैडर एक होने का मतलब यह नहीं है कि पति-पत्नी दोनों को एक ही जिले या शहर में पोस्टिंग मिलेगी. अगर दोनों पंजाब कैडर में हैं, तो एक अधिकारी की पोस्टिंग अमृतसर में और दूसरे की चंडीगढ़ या किसी अन्य जिले में हो सकती है. उनकी पोस्टिंग प्रशासनिक जरूरत, उपलब्ध पद और सरकार के फैसले के आधार पर होती है.  इसलिए कैडर एक होने से एक राज्य में नौकरी करने का रास्ता खुलता है, लेकिन एक ही शहर में रहने की गारंटी नहीं मिलती.

क्या है पूरी व्यवस्था का मकसद?

सरकार की इस व्यवस्था का मकसद यह है कि अखिल भारतीय सेवाओं में काम करने वाले अफसरों को शादी के बाद अलग-अलग राज्यों में रहने की परेशानी कम हो और वे अपने पारिवारिक जीवन के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभा सकें. हालांकि, कैडर बदलने का फैसला नियमों, संबंधित राज्यों की सहमति और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर ही लिया जाता है. यानी IAS की शादी के बाद कैडर बदल सकता है, लेकिन एक ही शहर में पोस्टिंग मिलना जरूरी नहीं है. 

यह भी पढ़ें : Exclusive: ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो पर अजय सिंह की सफाई, बोले- मैं उन्हें पहचानता तक नहीं, इस्तीफे की मांग करता रहूंगा
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES