SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP स्थापना दिवस: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर से 15 जनवरी तक मनेगा सेना शौर्य दिवस

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने राज्य की जनता को बधाई दी और कई घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से 15 जनवरी तक पूरे राज्य में 'सेना शौर्य दिवस' मनाया जाएगा.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 01, 2026, 01:56 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 02:01 PM IST
Image Credit: MP स्थापना दिवस 2026
Join

मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर पूरे राज्य में उत्साह और गर्व का माहौल रहा. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित संकल्प वृक्ष कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने प्रदेशवासियों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास, एकता और युवाओं तथा किसानों के भविष्य को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें सेना शौर्य दिवस का आयोजन सबसे प्रमुख रहा.

1 नवंबर से 15 जनवरी तक मनेगा सेना शौर्य दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया कि  राज्य में 1 नवंबर से 15 जनवरी तक सेना शौर्य दिवस मनाया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य राज्य के नागरिकों विशेषकर युवाओं को भारतीय सेना के साहस, वीरता और बलिदानों से परिचित कराना है. इसके माध्यम से युवाओं के बीच देशभक्ति, राष्ट्र सेवा और सेना के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आज से तीन दिवसीय राज्योत्सव: पलक मुच्छल की आवाज से सजेगी पहली शाम, 3 नवंबर को अमित शाह होंगे शामिल
 

भोपाल में सेना अपना पराक्रम दिखाएगी

मुख्यमंत्री ने सेना शौर्य दिवस कार्यक्रम के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना पहली बार भोपाल में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी. इस कार्यक्रम के जरिए आम नागरिकों को सेना के शौर्य, अनुशासन और क्षमताओं को करीब से देखने का मौका मिलेगा. यह कार्यक्रम राज्य के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने वाला है.

2027 युवा वर्ष

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है. इस पहल के तहत किसानों के हितों, कृषि क्षेत्र के विकास और उनकी समग्र समृद्धि को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. सरकार का उद्देश्य युवाओं की क्षमता, प्रतिभा और ऊर्जा को राज्य के विकास की दिशा में लगाना है. खास बात यह कि युवा वर्ष की शुरुआत सेना शौर्य दिवस के आयोजन से होगी. इस पहल का मकसद सशस्त्र बलों द्वारा दिखाए गए साहस और राष्ट्र सेवा के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना है.

सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी

सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए लिखा कि,  मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 'भारत माता' के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम एवं सभी वीर शहीद जवानों को शत्-शत् नमन. आज शौर्य स्मारक में 'संकल्प वृक्ष' पौधरोपण अभियान अंतर्गत अर्जुन का पौधा रोपा. प्रदेश के सभी 55 जिलों से एकत्रित पावन मिट्टी से सिंचित यह 'संकल्प वृक्ष' हमारी माटी के प्रति प्रदेशवासियों की अटूट श्रद्धा एवं सम्मान का जीवंत प्रतीक है. आगामी 15 जनवरी 2027 को भोपाल में पहली बार राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह का भी आयोजन होगा. इसकी प्रारंभिक कड़ी के रूप में आज से सैन्य सम्मान गतिविधियों का शुभारंभ हुआ है। इस अवसर पर सेना दिवस से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. NCC युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करती है. भारतीय सेना का अनुशासन हमें प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध और व्यवस्थित ढंग से करने की प्रेरणा देता है.

 


 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES