SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली पर एमपी में तीन बड़े हादसेः सागर में 4 की मौत, कटनी-सिवनी में आग से 12 की गई जान

दीपावली के दौरान मध्यप्रदेश के सागर, कटनी और सिवनी में तीन बड़े हादसे हुए. सागर में कंटेनर से कार टकराने पर चार श्रद्धालुओं की मौत हुई, जबकि कटनी और सिवनी में भीषण आग से मासूम समेत 12 लोगों की जान चली गई.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 09, 2026, 06:38 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 06:44 PM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

दीपावली के अगले दिन अमावस्या पर बरमान स्थित नर्मदा घाट पर स्नान के लिए सागर से जा रहे श्रद्धालुओं से भरी अर्टिगा कार एक कंटेनर से टकरा गई. इस भीषण हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि अर्टिगा कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इन सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे में मृत और घायल सभी सागर और आस पास गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी घायलों का इलाज देवरी के स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.

इस घटना के बाद दूसरा एक्सीडेंट भी इसी घटना की वजह से हुआ है. दरअसल, एक्सीडेंट के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई तभी एक्सीडेंट की घटना देखने के लिए रुके बाइक सवार तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे तीनों लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

सभी घायलों का इलाज चल रहा है

घटना की जानकारी मिलते ही देवरी थाने की पुलिस और एसडीएम मुनव्वर खान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां घायल और मृतकों का हालचाल जाना. वहीं SDM मुनव्वर खान ने बताया कि देवरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में जिन घायलों का उपचार किया जा रहा था. उन सभी को भी सागर बीएमसी में रेफर कर दिया गया है.

कटनी में मासूम समेत 6 की मौत

इससे पहले दीपावली के मौके पर प्रदेश के दो जिलों में भीषण हादसों की घटना सामने आई है. बात करें कटनी जिले की तो बरही कस्बे में दिवाली की रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल की क्रॉकरी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते 3 मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लया. हादसे में परिवार में दो माह के मासूम समेत 6 की मौत हो गई. रातभर चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ेंः दीपक की रोशनी में बुझ गए चिराग: दिवाली पर 2 भीषण अग्निकांडों से दहल उठा MP, कटनी-सिवनी में मासूम बच्चों समेत 12 जिंदगियां खाक

सिवनी में भी 6 लोगों की गई जान

वहीं दूसरा हादसा सिवनी जिले के छपारा में हुआ, जहां महावीर वार्ड में सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि अंदर मौजूद लोगों को भागने का मौका तक नहं मिला. इस हादसे में 4 महिलाओं और 2 पुरुषों समेत 6 लोगों की जिंदा चलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना के समय मकान में 10 लोग मौजूद थे, जिनमें से 4 लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES