App

दीपक की रोशनी में बुझ गए चिराग: दिवाली पर 2 भीषण अग्निकांडों से दहल उठा MP, कटनी-सिवनी में मासूम बच्चों समेत 12 जिंदगियां खाक

मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी जिले के में दीपावली की रात लगी भीषण आग में 2 परिवारों 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

दीपक की रोशनी में बुझ गए चिराग: दिवाली पर 2 भीषण अग्निकांडों से दहल उठा MP, कटनी-सिवनी में मासूम बच्चों समेत 12 जिंदगियां खाक
Image Credit: आग के बाद 2 हंसते-खेलते परिवार पूरी तरह उजड़ गए

दीपावली का त्योहार मध्य प्रदेश के दो जिलों में उस समय मातम और चीख-पुकार में बदल गया, जब कटनी और सिवनी जिलों में हुए दो अलग-अलग भीषण अग्निकांडों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया. दोनों दर्दनाक हादसों में 2 हंसते-खेलते परिवार पूरी तरह उजड़ गए. इन दोनों हादसों 2 माह के मासूम समेत 2 परिवारों की कुल 12 जिंदगियां खत्म हो गईं. इन दर्दनाक घटनाओं के बाद से दोनों जिलों में शोक की लहर है और प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पहला हादसा: कटनी में दो माह के मासूम समेत 6 की मौत

कटनी जिले के बरही कस्बे में दिवाली की रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते 3 मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम, 14 वर्षीय आर्या, 6 वर्षीय अन्वी और 2 माह के मासूम की जान चली गई. रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया. इस दौरान दमकल वाहनों की पाइप में खराबी आने से आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और तैयारियों पर बड़े सवाल उठ रहे हैं.

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, दीवार तोड़ निकाले गए शव

कटनी में रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया. सुबह करीब 4:30 बजे पूरन अग्रवाल और 6:30 बजे जेसीबी से दीवार तोड़कर परिवार के अन्य पांच सदस्यों के शव को बाहर निकाला गया. बरही के युवाओं ने भी अपनी जान की परवाह किए बिना राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया.

एक परिवार उजड़ गया, पीछे छोड़ गया व्यवस्था और जवाबदेही से जुड़े कई सवाल

इस हृदयविदारक हादसे ने दमकल व्यवस्था की तैयारियों और प्रशासनिक तत्परता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि हादसे के दौरान दमकल वाहनों की पाइप में खराबी सामने आई, जिससे आग बुझाने में परेशानी हुई. आखिर दीपावली जैसे पर्व पर अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं थी? क्या समय पर बेहतर इंतजाम होते तो 6 जिंदगियां बचाई जा सकती थीं?

दूसरा हादसा: सिवनी में सर्राफा कारोबारी के घर आग का तांडव, जिंदा जले 6 लोग

दूसरा हादसा सिवनी जिले के छपारा में हुआ, जहां महावीर वार्ड में सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर मौजूद लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला. इस हादसे में 4 महिलाओं और 2 पुरुषों समेत कुल 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना के समय मकान में 10 लोग मौजूद थे, जिनमें से 4 लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना के बाद पूरे छपारा इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस-प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More