SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

5-डे वर्किंग की मांग: MP में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर...7000 ब्रॉन्च रहेंगे बंद, 3 दिन ठप रहेगा कामकाज

मध्य प्रदेश में 5 डे वर्किंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर करीब 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले भोपाल के MP नगर जोन-1 में रैली निकालकर कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे.

Written By Pooja
Published: Sep 11, 2026, 08:00 AM IST | Updated: Sep 11, 2026, 08:03 AM IST
Join

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. 5 डे वर्किंग लागू करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के करीब 40 हजार बैंककर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे. ऐसे में कई बैंकों में कामकाज ठप रहने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. राजधानी भोपाल में बैंककर्मी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे. हालांकि हड़ताल केवल एक दिन की है, लेकिन बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर लगातार तीन दिनों तक देखने को मिल सकता है. दरअसल, शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश रहेगा.

मध्य प्रदेश के 7000 बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिन और इसके बाद पांच दिन तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा.प्रदेशव्यापी हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले की जा रही है, जिसमें मध्य प्रदेश के बैंककर्मी भी शामिल होंगे. हड़ताल का सीधा असर बैंक ग्राहकों पर पड़ सकता है. इस दौरान ग्राहक बैंकों से बड़ी रकम की निकासी नहीं कर सकेंगे. वहीं, चेक जमा करने और उनके क्लियरेंस की प्रक्रिया में भी देरी होने की संभावनी है. हड़ताल को लेकर यूनियंस और सरकार के बीच बातचीत का दौर जारी है, हालांकि अबतक बातचीत से कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकल सका है. ऐसे में यूनियंस ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल बरकरार रखने का फैसला किया है.

पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग
भोपाल में बैंक कर्मचारी आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर MP नगर जोन-1 में विरोध प्रदर्शन करेंगे. यह प्रदर्शन सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जिसके बाद कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में एक रैली भी निकालेंगे. बैंक यूनियनों की मुख्य मांगों में  5 डे वर्किंग लागू करने के अलावा स्केल-4 से ऊपर के अधिकारियों के लिए PL/FLI स्कीम को वापस लेने, पेंशन को अपडेट करने और एक समान DA देना शामिल है. बैंक कर्मचारी NPS (National Pension System) की जगह पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) लागू करने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा, बैंकों में खाली पदों को भरने और ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने की भी मांग की जा रही है. कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से ये मांगें उठा रहे हैं.

5 डे वर्किंग लागू करने की मांग
अभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. बैंक यूनियन अब मांग कर रहे हैं कि सभी शनिवार को छुट्टी घोषित की जाए और 5-दिन का बैंकिंग हफ्ता लागू किया जाए, यानी बैंक सिर्फ सोमवार से शुक्रवार तक ही काम करें. यूनियन के प्रस्ताव के अनुसार, शनिवार की छुट्टी की भरपाई के लिए सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना बैंकिंग के काम के घंटे लगभग 40 मिनट बढ़ाए जा सकते हैं. इस व्यवस्था से 5-दिन का काम का हफ्ता होगा, जिसमें शनिवार और रविवार दोनों दिन छुट्टी रहेगी.

जानें कब-कब बैंक रहेगा बंद
11 सितंबर को हड़ताल शुरू होगा, जिसके बाद 12 शनिवार (दूसरा शनिवार) और 13 (रविवार) सितंबर को छुट्टियां होंगी. 20 सितंबर को रविवार है. इसके बाद 26 और 27 सितंबर को वीकेंड की छुट्टियां होंगी और फिर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES