SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MCB में धान खरीदी के बीच किसानों पर दोहरी मार, गिरदावरी-ऑनलाइन रिकॉर्ड की गड़बड़ी बनी मुसीबत

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है. जिले के 28 केंद्रों में से 12 पर अब तक 1713.20 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है. जनकपुर केंद्र सबसे आगे है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 17, 2026, 19:44 IST | Updated: Nov 17, 2026, 19:48 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ने लगी है. जिले के 28 उपार्जन केंद्रों में से 12 केंद्रों पर अब तक 1713.20 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है. जनकपुर केंद्र 872.40 क्विंटल खरीदी के साथ पहले स्थान पर रहा है. लेकिन दूसरी तरफ कुछ किसानों के लिए धान बेचना परेशानी का कारण बन गया है.

किसानों का कहना है कि गिरदावरी नहीं होने और ऑनलाइन रिकॉर्ड में जमीन का विवरण नहीं दिखने के कारण धान बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिन किसानों की गिरदावली ऑनलाइन दर्ज नहीं है, उनकी धान खरीदी कैसे होगी?

धान खरीदी केंद्र की हकीकत

धान खरीदी की जमीनी हकीकत जानने के लिए ZEE मीडिया की टीम ने चैनपुर स्थित धान उपार्जन केंद्र का जायजा लिया. यहां पर धान बेचने आए किसानों ने अपनी समस्याएं बताई. किसानों ने गिरदावरी नहीं होने और ऑनलाइन रिकॉर्ड में जमीन का विवरण नहीं दिखने की समस्या बताई. किसानों का कहना है कि सरकारी व्यवस्था में रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें धान बेचने में परेशानी हो रही है.

कुछ किसान धान बेच चुके हैं

चैनपुर धान उपार्जन केंद्र में मौजूद नोडल अधिकारी ने बताया कि केंद्र में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि कुछ किसान अपना धान बेच चुके हैं. अधिकारी का कहना है कि केंद्र में खरीदी की व्यवस्था की गई है. हालांकि, गिरदावली और ऑनलाइन रिकॉर्ड में नाम या जमीन का विवरण नहीं दिखने की समस्या से जूझ रहे किसानों को लेकर अब प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना होगा.

किसानों की चिंता बड़ी है

हालांकि, एक तरफ धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है, तो दूसरी तरफ गिरदावरी और ऑनलाइन रिकॉर्ड की समस्या किसानों की चिंता बढ़ा रही है. अब किसानों को इंतजार है कि जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्या का समाधान कर उन्हें धान बेचने का अवसर कब तक उपलब्ध कराते हैं.

(रिपोर्टः सरवर अली, कोरिया)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES